1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. यूपी पुलिस कांस्टेबल और होमगार्ड में क्या है अंतर? जान लें यहां दोनों में डिफरेंस

यूपी पुलिस कांस्टेबल और होमगार्ड में क्या है अंतर? जान लें यहां दोनों में डिफरेंस

 Edited By: Akash Mishra
 Published : Dec 09, 2025 04:54 pm IST,  Updated : Dec 09, 2025 04:57 pm IST

यूपी में होमगार्ड पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस चल रहा है। ऐसे में आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि यूपी पुलिस कांस्टेबल और होमगार्ड में क्या डिफरेंस होता है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PTI (FILE)

उत्तर प्रदेश में होमगार्ड पदों पर भर्ती निकली हुई है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेसाइट uppbpb.gov.in पर इन पदों पर भर्ती हेतु आवेदन प्रक्रिया भी चल रही है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसके लिए आवेदन कर दें। लेकिन बहुत से लोग यूपी पुलिस कांस्टेबल और होमगार्ड को एक ही समझते हैं, जबकि दोनों बिलकुल अलग-अलग हैं। यूपी पुलिस कांस्टेबल और होमगार्ड, दोनों के जॉब नेचर में बहुत बड़ा अंतर है। आज इस खबर के माध्यम से हम इस विवरण से ही अवगत होंगे। 

क्या है अंतर?

  • यूपी पुलिस कांस्टेबल की नौकरी, पूरी तरह से सरकारी और स्थाई नौकरी है। वहीं, होमगार्ड की नौकरी में जरूरत पड़ने पर बुलाया जाता है। 
  • यूपी पुलिस कांस्टेबल की नौकरी में सैलरी मासिक तौर पर निर्धारित होती है। एक नए यूपी पुलिस कांस्टेबल को शुरुआत में 21700 रुपये सैलरी(बेसिक) प्रतिमाह मिलती है। इसके अलावा और भी भत्ते मिलते हैं। वहीं, होमगार्ड में दैनिक भत्ता दिया जाता है। वर्तमान में प्रतिदिन की ड्यूटी करने पर 600 रुपये ड्यूटी भत्ता दिया जाता है। इसके अलावा राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर देय महंगाई भत्ता निर्धारित है।  
  • यूपी पुलिस कांस्टेबल में एक तय समय पर प्रमोशन मिलता ही है। जबिक, होमगार्ड में प्रमोशन बहुत सीमित होता है। 
  • यूपी पुलिस कांस्टेबल की नौकरी पूरी तरह से सरकारी है। जबकि, होमगार्ड की नौकरी ड्यूटी आधारित है। 
  • यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में गणित, जीके-जीएस, रीजनिंग और हिंदी जैसे विषयों से सवाल आते हैं। वहीं, होमगार्ड भर्ती परीक्षा में केवल जीएस से सवाल आते हैं। 

कैसे करें यूपी होमगार्ड भर्ती के लिए आावेदन 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद उम्मीदवार uppbpb के होमपेज पर पर नोटिस सेक्शन में जाएं। 
  • इसके बाद होमगार्ड भर्ती हेतु आवेदन लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको पहले रजिस्टर करें। 
  • इसके बाद अपने आवेदन पत्र को भरें और फिर जमा कर दें। 
  • आखिरी में पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट ले लें। 

ये भी पढ़ें- यूपी होमगार्ड भर्ती में पुरुष और महिला उम्मीदवारों को कितने KM की लगानी होगी दौड़? जानें कितना मिलेगा समय

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।