अगर आपने भी मध्य प्रदेश पुलिस में निकली कांस्टेबल पदों के लिए आवेदन किया है तो ये खबर आपके लिए ही है। इस भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए गए हैं। बता दें कि परीक्षा का आयोजन 30 अक्तूबर से किया जाएगा। ऐसे में परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। लेकिन क्या आप इस परीक्षा के एग्जाम पैटर्न से अवगत हैं? अगर नहीं तो कोई बात नहीं, आज इस खबर के माध्यम से हम इस विवरण से अवगत होंगे।
क्या है एग्जाम पैटर्न?
नीचे दिए गए प्वाइंट्स के माध्यम से उम्मीदवार इसके एग्जाम पैटर्न को समझ सकते हैं।
- इस भर्ती परीक्षा में किल 100 प्रश्न होंगे(MCQ)।
- परीक्षा में 100 प्रश्न 100 अंक के होंगे। दूसरी तरह से कहें तो लिखित परीक्षा अधिकतम 100 अंकों की होगी।
- प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा।
- प्रश्न पत्र तीन खंडों में विभाजित होगा(सामान्य ज्ञान एवं तार्किक ज्ञान, बौद्धिक क्षमता एवं मानसिक अभिरूचि, विज्ञान एवं सरल अंक गणित)।
- सामान्य ज्ञान एवं तार्किक ज्ञान का सेक्शन 40 अंक का, बौद्धिक क्षमता एवं मानसिक अभिरूचि का सेक्शन 30 अंक का, विज्ञान एवं सरल अंक गणित का सेक्शन 30 अंक का होगा।
- प्रत्येक सही प्रश्न के लिए एक अंक दिया जाएगा।
- प्रत्येक गलत उत्तर देने पर, या अनअटेंप्ट प्रश्नों पर कोई अंक नहीं, काटा जाएगा। सरलता से कहें तो इसमें कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा।
कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड?
नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपनी परीक्षा के लिए अपने प्रवेश पत्र को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब उम्मीदवार वहां मांगे गए विवरण को भरें।
- इसके बाद उम्मीदवारों के सामने एडमिट कार्ड खुल जाएगा।
- अब उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड को चेक करें और डाउनलोड कर लें।
- आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
ये भी पढ़ें-
कब जारी होंगे ICAI सीए सितंबर 2025 परीक्षा के परिणाम? जान लें कैसे कर सकेंगे चेक