ICSI CSEET July 2024: जो उम्मीदवार आईसीएसआई सीएसईईटी जुलाई परीक्षा में शामिल होंगे उन सभी के लिए ये खबर फायदेमंद साबित होगी। इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने आजव यानी 26 जून को कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (CSEET) जुलाई 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने जुलाई सेशन के लिए CSEET परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu के माध्यम से ICSI CEET 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को ICSI CSEET जुलाई 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपने CSEET लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। आईसीएसआई सीएसईईटी जुलाई 2024 परीक्षा 6 जुलाई को आयोजित होने वाली है। आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, "यह कंपनी सचिव कार्यकारी प्रवेश परीक्षा (सीएसईईटी) में उपस्थित होने के लिए आपके पंजीकरण का संदर्भ है, जो शनिवार 6 जुलाई 2024 को आयोजित होने वाली है।"
CSEET का आयोजन साल में चार बार होता है, जिसे जनवरी, मई, जुलाई और नवंबर में किया जाता है। ICSI CSEET 2024 प्रश्न पत्र में चार सेक्शन होंगे, जिनमें प्रत्येक में 35 प्रश्न होंगे। सभी सेक्शन 50 अंकों के होंगे। उम्मीदवारों को CSEET परीक्षा पूरी करने के लिए 120 मिनट का समय मिलेगा।
ICSI CSEET जुलाई 2024 एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, परीक्षा तिथि और समय, परीक्षा केंद्र का पता, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और परीक्षा के दिन के निर्देश जैसे आवश्यक विवरण होंगे।
ये भी पढ़ें- आखिर कितने पढ़े लिखे हैं OM Birla?
राजस्थान: सीनियर्स ने जूनियर MBBS छात्र के साथ ऐसी रैगिंग की, पीड़ित को हो गया...; 7 के खिलाफ FIR
संपादक की पसंद