1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. यूपी होमगार्ड में सबसे ऊंचा पद कौन सा होता है? जानें यहां

यूपी होमगार्ड में सबसे ऊंचा पद कौन सा होता है? जानें यहां

 Published : Dec 07, 2025 04:09 pm IST,  Updated : Dec 07, 2025 04:09 pm IST

यूपी होमगार्ड में सबसे ऊंचा पद कौन सा होता है? आइए इस खबर के जरिए इस सवाल के जवाब को जानते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : PTI (FILE)

उत्तर प्रदेश में होमगार्ड पदों पर भर्ती निकली है, जिसके लिए एप्लीकेशन प्रोसेस आधिकारिक वेबसाइट पर चल रहा है। जिन इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों को इस भर्ती के लिए आवेदन करना है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। उम्मीदवार इस भर्ती के लिए 17 दिसंबर 2025 तक अप्लाई कर सकते हैं जोकि इसके लिए लास्ट डेट है। इसके लिए आवेदन शुल्क जमा करने की लास्ट डेट भी 17 दिसंबर 2025 ही है। वहीं, जमा किए गए शुल्क के समायोजन की लास्ट डेट 20 दिसंबर 2025 है। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि  यूपी होमगार्ड में सबसे ऊंचा पद कौन सा होता है? अगर आप इससे अवगत नहीं हैं तो कोई बात नहीं, आज इस खबर के माध्यम से हम इस विवरण से अवगत होंगे। 

यूपी होमगार्ड में सबसे ऊंचा पद कौन सा है? 

जानकारी दे दें कि यूपी होमगार्ड में सबसे ऊंचा पद, कमांडेंट जनरल होम गार्ड्स है। 

यूपी होमगार्ड भर्ती के लिए कैसे करें आवेदन?

नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं। 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर होमगार्ड आवेदन लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको पहले रजिस्टर करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र भरें। 
  • आवेदन पत्र भरने के बाद उम्मीदवार फॉर्म को सबमिट कर दें। 
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार एक पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें। 

आवेदन शुल्क 

सामान्य/EWS/अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 400 रुपये के शुल्क(आवेदन शुल्क) का भुगतान करना होगा। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 300 रुपये का भुगतान करना होगा।

कौन कर सकता है आवेदन? 

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले आवेदनकर्ताओं की उम्र 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा रिजर्व्ड कैटेगरी में छूट प्रदान की गई है। संबंधित सब्जेक्ट में ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी जाती है।

ये भी पढ़ें- 

क्या 10वीं पास यूपी होमगार्ड भर्ती के लिए कर सकते हैं आवेदन? निकली है 41 हजार से ज्यादा वैकेंसी

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।