अगर आप इंडियन आर्मी में निकली अग्नवीर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट बेहद करीब है। ऐसे में इच्छुक व योग्य उम्मीदवार इस भर्ती के लिए जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर दें। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इंडियन आर्मी में एक अग्निवीर को शुरुआत में कितनी सैलरी मिलती है? अगर आप इससे अवगत नहीं हैं तो कोई बात नहीं, आज इस खबर के जरिए आइए इस विवरण से अवगत होते हैं।
इंडियन आर्मी में अग्निवीर के शुरुआत में कितनी सैलरी मिलती है?
इंडियन आर्मी में अग्निवीर के शुरुआत में 30000 रुपये प्रतिमाह का पैकेज मिलता है। इसमें 21000 रुपये इनहैंड सैलरी मिलती है।
कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को अपने आपको पहले रजिस्टर करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें।
- आवेदन पत्र को भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें।
- फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार प्रिंटआउट ले लें।
आयु सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी, 2026 को 17.5 वर्ष से 21 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी। संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 250 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। भुगतान नेट बैंकिंग, UPI, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किया जा सकता है। आवेदकों को आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन की हुई प्रतियां अपलोड करनी होंगी, जिनमें फ़ोटो, हस्ताक्षर और पहचान पत्र शामिल हैं।
क्या है लास्ट डेट?
इस भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 10 अप्रैल 2026 है। इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें।