1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. BSF में कांस्टेबल पद पर भर्ती होने के लिए कितनी हाइट होनी चाहिए? जान लें

BSF में कांस्टेबल पद पर भर्ती होने के लिए कितनी हाइट होनी चाहिए? जान लें

 Published : Aug 05, 2025 04:00 pm IST,  Updated : Aug 05, 2025 04:00 pm IST

BSF में कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) पद पर भर्ती होने के लिए कितनी हाइट होनी चाहिए? आइए इस खबर के जरिए इस प्रश्न को जानते हैं।

BSF में कांस्टेबल भर्ती- India TV Hindi
BSF में कांस्टेबल भर्ती Image Source : RECTT.BSF.GOV.IN

अगर आप बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स यानी BSF में नौकरी करने की इच्छा रखते हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स में कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) पदों पर भर्ती निकली है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन को जमा कर सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि BSF में कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) पद पर भर्ती होने के लिए कितनी हाइट होनी चाहिए? अगर इस बात से अनजान हैं तो कोई बात नहीं, आइए इस खबर के जरिए इस विवरण से भिज्ञ होते हैं। 

कितनी हाइट होनी चाहिए?

किसके लिए पुरुषों के लिए हाइट महिलाओं के लिए हाइट
सभी उम्मीदवारों के लिए (नीचे उल्लिखित उम्मीदवारों को छोड़कर) 165 सेमी 155 सेमी
निम्नलिखित पैरा में दी गई ऊंचाई को छोड़कर सभी राज्यों या संघ शासित प्रदेशों या जिलों के अनुसूचित जनजाति वर्ग से संबंधित सभी उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 160 सेमी. 148 सेमी.
वामपंथी उग्रवाद प्रभावित जिले से आने वाले सभी अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 158 सेमी. 147 सेमी.
पूर्वोत्तर राज्यों के सभी अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 155 सेमी. 147 सेमी.
गढ़वाली, कुमाऊंनी, डोगरा, मराठा वर्ग के सभी उम्मीदवारों तथा असम, हिमाचल प्रदेश राज्यों और जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख संघ शासित प्रदेशों के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 162.5 सेमी. 152 सेमी.
पूर्वोत्तर राज्यों अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा के सभी उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 160 सेमी. 150 सेमी.
गोरखा प्रादेशिक प्रशासन (जीटीए) से आने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम ऊंचाई, जिसमें दार्जिलिंग जिले के तीन उप-विभाग अर्थात् दार्जिलिंग, कलिम्पोंग और कुर्सियांग शामिल हैं और इन जिलों के निम्नलिखित "मौजा" उप-विभाग शामिल हैं:-

(1) लोहागढ़ टी गार्डन (2) लोहागढ़ फॉरेस्ट (3) रंगमोहन (4) बाराचेंगा (5) पनिघता (6) छोटा अदलपुर (7) पहारू (8) सुकना फॉरेस्ट (9) सुकना पार्ट-ई (10) पंतपति फॉरेस्ट-ल (11) महानदी फॉरेस्ट (12) चंपासारी फॉरेस्ट (13) सल्बरी छटपार्ट-आईआई (14) साइटोंग फॉरेस्ट (15) सिवोक हिल फॉरेस्ट (16) सिवोक फॉरेस्ट (17) छोटा चेंगा (18) निपानिया

155 सेमी. 150 सेमी.

कैसे करें अप्लाई

नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं। 

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार पहले अपने आपको रजिस्टर करें। 
  • रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें। 
  • आवेदन फॉर्म भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट करें। 
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर एक प्रिंटआउट ले लें।  

कौन कर सकता है अप्लाई 

इस भर्ती(कांस्टेबल ट्रेड्समैन) के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 18 वर्ष से 25 वर्ष तक की आयु का होना चाहिए। साथ ही आवेदन करने हेतु उम्मीदवारों का 10वीं पास होना आवश्यक है। इसके अलावा उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई/एनसीवीटी प्रमाणपत्र होना चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।