1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. JEE Main 2025 सेशन 2 के लिए कब जारी होगी एग्जाम सिटी स्लिप? जानें कैसे कर सकेंगे चेक

JEE Main 2025 सेशन 2 के लिए कब जारी होगी एग्जाम सिटी स्लिप? जानें कैसे कर सकेंगे चेक

 Published : Mar 16, 2025 07:06 pm IST,  Updated : Mar 16, 2025 07:07 pm IST

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी जल्द ही जेईई मेन 2025 सेशन 2 के लिए परीक्षा शहर सूची जारी करेगी। एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकेंगे।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

JEE Main 2025 Session 2 Exam city Slip: अगर आपने JEE Main 2025 सेशन 2 के लिए आवेदन किया है तो ये खबर आपके लिए ही है। जेईई मेन 2025 सेशन 2 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अब एग्जाम सिटी स्लिप का इंतजार है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA जल्द ही जेईई मेन 2025 सेशन 2 के लिए एग्जाम सिटी स्लिप को जारी कर देगा। हालांकि, इस बात की कोई घोषणा नहीं की गई है कि एग्जाम सिटी स्लिप किस तारीख पर और कब जारी होगी। एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर उसे चेक कर सकेंगे। उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट से अपनी सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे।

कैसे चेक कर सकेंगे एग्जाम सिटी स्लिप?

नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए उम्मीदवार जेईई मेन सेशन 2 की परीक्षा शहर सूची को चेक कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवारों के सामने एक अलग विंडो खुल जाएगी। 
  • इसके बाद कैंडिडेट्स को मांगे गए विवरण को दर्ज करना होगा। 
  • इतना करते ही आपके सामने एग्जाम सिटी स्लिप खुल जाएगी। 
  • इसके बाद उम्मीदवार एग्जाम सिटी स्लिप को चेक करें और डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार चाहें तो एक प्रिंटआउट ले लें।

बता दें कि जेईई मेन 2025 सेशन 2 की परीक्षा का आयोजन 2 अप्रैल से होनी निर्धारित है। इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड तीन दिन पहले जारी किए जाएंगे। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार ध्यान दें, इस परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी होगी।

एनटीए की ओर से जेईई मेंस सेशन 2 परीक्षा का आयोजन 2, 3, 4, 7, 8, एवं 9 मार्च 2025 को करवाया जायेगा। 2, 3, 4, 7 अप्रैल 2025 को पेपर 1 (बीई बीटेक), 8 अप्रैल 2025 को पेपर 1 (बीई बीटेक) और 9 अप्रैल 2025 को पेपर 2A (बीआर्क), पेपर 2B (बी प्लानिंग) और पेपर 2A एन्ड 2B (बी आर्क, बी प्लानिंग/ दोनों) का आयोजन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- 

आखिर क्यों नहीं लगती रेल की पटरियों में जंग, किससे बनी होती हैं ये?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।