1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. कब घोषित होंगे UP Police कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के नतीजे? जानिए अपडेट

कब घोषित होंगे UP Police कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के नतीजे? जानिए अपडेट

 Edited By: Akash Mishra
 Published : Oct 26, 2024 03:00 pm IST,  Updated : Oct 26, 2024 03:00 pm IST

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल हुए लाखों उम्मीदवारों को अपने नतीजों को इंतजार है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा जल्द ही कैंडिडेट्स के इस इंतजार को खत्म कर दिया जाएगा।

कब घोषित होंगे UP Police कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के नतीजे- India TV Hindi
कब घोषित होंगे UP Police कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के नतीजे Image Source : FILE

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपने नतीजों का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की तरफ से जल्द ही परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म कर दिया जाएगा। बोर्ड जल्द ही यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर देगा। एक बार घोषित होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर परिणाम डाउनलोड कर सकेंगे। हालांकि इस बात को कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है कि नतीजे कब और किस समय जारी किए जाएंगे। 

कैंडिडेट्स को अपने परीक्षा परिणाम को चेक करने के लिए लॉगिन पेज पर अपने रजिस्ट्रेशन, जन्म तिथि और अन्य विवरण का उपयोग करना होगा।  

कैसे कर सकेंगे चेक? 

नीचे दिए गए स्टेप्स के माध्यम से कैंडिडेट्स अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले उम्मीदवार यूपी पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं। 
  • इसके बाद कैंडिडेट्स 'यूपी पुलिस कांस्टेबल परिणाम' के लिंक पर जाएं। 
  • फिर यह आपको लॉगिन पेज पर रीडायरेक्ट करेगा।  
  • इसके बाद आपको अपना पंजीकरण नंबर, जन्म तिथि और अन्य विवरण प्रदान करना होगा। 
  • फिर यूपी पुलिस कांस्टेबल परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा। 
  • इसके बाद यूपी पुलिस कांस्टेबल परिणाम को भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में इसका एक प्रिंट आउट ले लें। 

उम्मीद है कि बोर्ड यूपी पुलिस कांस्टेबल परिणाम 2024 के साथ-साथ यूपी पुलिस कांस्टेबल अंतिम उत्तर कुंजी 2024 भी जारी करेगा। परिणाम जारी करने की सही तारीख अज्ञात है। अनुमान है कि बोर्ड दिवाली से पहले परिणाम जारी करेगा। हालांकि, बोर्ड अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। यूपी पुलिस कांस्टेबल परिणाम जारी होने के बाद, उम्मीदवार इसे UPPBPB की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।

कब हुई थी परीक्षा?

बता दें कि परीक्षा को पांच दिनों  (23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त 2024) में आयोजित किया गया था। सभी परीक्षा दिवसों पर एग्जाम का दो पालियों में आयोजन किया गया था। पहली पाली सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक। इस परीक्षा के लिए 45 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।