1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. UPSSSC जूनियर असिस्टेंट भर्ती के लिए कौन कर सकता है अप्लाई? आवेदन शुरू

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट भर्ती के लिए कौन कर सकता है अप्लाई? आवेदन शुरू

 Published : Dec 25, 2024 12:02 pm IST,  Updated : Dec 25, 2024 12:05 pm IST

नौकरी की खोज कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। UPSSSC जूनियर असिस्टेंट भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं। आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि इस भर्ती के लिए कौन अप्लाई कर सकता है।

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट भर्ती के लिए आवेदन शुरू- India TV Hindi
UPSSSC जूनियर असिस्टेंट भर्ती के लिए आवेदन शुरू Image Source : FILE

UPSSSC Junior Assistant Recruitment: अगर आप नौकरी की खोज में हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यानी UPSSSC की तरफ से जूनियर असिस्टेंट पदों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि इस भर्ती के लिए उम्मीदवार 22 जनवरी 2025 तक आवेदन कर दें, जो कि इसकी लास्ट डेट है।  

कितनी है वैकेंसी?

इस भर्ती अभियान के तहत संगठन में कुल 2702 पदों को भरा जाएगा।

एलिजिबिलिटी

क्या है आवेदन करने की शैक्षिक योग्यता? 

इस भर्ती के लिए अप्लाई करने के इच्छुक आवेदकों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से इंटरमीडिएट शिक्षा (12वीं कक्षा) होना चाहिए। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवारों के पास कंप्यूटर दक्षता सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। 

क्या है एज लिमिट?

इस भर्ती के लिए अप्लाई करने के इच्छुक आवेदकों की मिनिमम आयु 18 वर्ष और मेक्सिमम 40 वर्ष होनी चाहिए तथा आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को सरकारी मानदंडों के अनुसार छूट दी जाएगी। 

संबंधितक विषयों में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

कैसे करें अप्लाई? 

नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं। 

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार पहले खुद को रजिस्टर कर लें। 
  • इतना करने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरने के लिए आगे बढ़ें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को सबमिट करे और डाउनलोड कर एक प्रिंटआउट ले लें। 

आवेदन शुल्क 

इस भर्ती के लिए सामान्य, एससी/एसटी और पीडब्ल्यूडी श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवारों को 25 रुपये का ऑनलाइन आवेदन शुल्क देना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड/इंटरनेट बैंकिंग/यूपीआई के माध्यम से किया जाना चाहिए। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।