1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: अमरपुर में कौन मारेगा बाजी, पिछली बार जेडीयू की हुई थी जीत

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: अमरपुर में कौन मारेगा बाजी, पिछली बार जेडीयू की हुई थी जीत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 12, 2020 03:02 pm IST,  Updated : Oct 12, 2020 03:02 pm IST

इस सीट पर पर एनडीए की ओर से जेडीयू के टिकट पर जयंत राज चुनाव लड़ रहे हैं जबकि महागठबंधन के धड़े कांग्रेस के टिकट पर जीतेंद्र सिंह किस्मत आजमा रहे हैं।

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: अमरपुर में कौन मारेगा बाजी, पिछली बार जेडीयू की हुई थी जीत- India TV Hindi
Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: अमरपुर में कौन मारेगा बाजी, पिछली बार जेडीयू की हुई थी जीत Image Source : FILE

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और पहले चरण की 71 सीटों के लिए उम्मीदवार मैदान में हैं। इन्हीं 71 सीटों में अमरपुर  विधानसभा सीट भी आती है। इस सीट पर पर एनडीए की ओर से जेडीयू के टिकट पर जयंत राज चुनाव लड़ रहे हैं जबकि महागठबंधन के धड़े कांग्रेस के टिकट पर जीतेंद्र सिंह किस्मत आजमा रहे हैं। इस सीट पर एनडीए और महागठबंधन के इन दो उम्मीदवारों के बीच सीधी टक्कर मानी जा रही है।

2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान अमरपुर  सीट पर जेडीयू प्रत्याशी जनार्दन मांझी की जीत हुई थी। उन्हें 73,707  वोट मिले थे और उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी मृणाल शेखर को 11,773 वोटों से हराया था। हिमांशु प्रसाद को कुल 61,934  वोट मिले थे।  2015 में इस सीट पर कुल 14 प्रत्याशी मैदान में थे। आपको बता दें कि वर्ष 2015 का विधानसभा चुनाव जेडीयू और राजद गठबंधन ने साथ मिलकर लड़ा था। वहीं इसबार जेडीयू बीजेपी के साथ है। 

बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा के लिए तीन चरणों में होने वाले चुनाव के लिए मतदान 28 अक्टूबर, तीन नवंबर और सात नवंबर होगा जबकि मतगणना 10 नवंबर होगी। पहले चरण में 28 नवंबर को 71 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा जबकि दूसरे चरण में तीन नवंबर को 94 सीटों के लिए और आखिरी चरण में सात नवंबर को 78 सीटों के लिए मतदान होगा। इस चुनाव में राजद जहां कांग्रेस और वामपंथी दलों के साथ चुनावी मैदान में उतरा है वहीं भाजपा और जदयू सहित चार दल मिलकर चुनावी मैदान में ताल ठोंक रहे हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024