1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Amour Election Result: अमौर में वोटों की गिनती जारी, जानें JDU और कांग्रेस में कौन आगे

Amour Election Result: अमौर में वोटों की गिनती जारी, जानें JDU और कांग्रेस में कौन आगे

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 10, 2020 11:55 am IST,  Updated : Nov 10, 2020 03:35 pm IST

Bihar Election Result: 2015 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशी अब्दुल जलील मस्तान ने बड़ी जीत दर्ज की थी।

Bihar Election Result: 2015 के विधानसभा...- India TV Hindi
Bihar Election Result: 2015 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशी अब्दुल जलील मस्तान ने बड़ी जीत दर्ज की थी। Image Source : INDIA TV

अमौर: बिहार विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना जारी है।राज्य की अमौर विधानसभा सीट पर भी मतगणना शुरू चल रही है। इस विधानसभा सीट पर बिहार चुनावों के तीसरे एवं अंतिम चरण के अंतर्गत 7 नवंबर को वोट डाले गए थे। अमौर विधानसभा सीट पर जनता दल युनाइटेड ने सबा जफर को मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस ने सिटिंग विधायक अब्दुल जलील मस्तान पर दांव खेला है।

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अखतरुल ईमान 33612 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं, वहीं जनता दल की सबा जफर 13721 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

2015 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशी अब्दुल जलील मस्तान ने बड़ी जीत दर्ज की थी। उन चुनावों में अब्दुल जलील मस्तान को 100135 वोट मिले थे जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी और भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सबा जफर के नाम कुल 48138 वोट ही दर्ज हुए थे। तीसरे नंबर पर शिवसेना की अनिमा दास रही थीं जिनके खाते में 4393 वोट आए थे। 2015 में इस सीट पर कुल 14 लोगों ने अपनी दावेदारी पेश की थी। 2015 के विधानसभा चुनावों में नोटा को इस सीट पर 3106 वोट मिले थे और वह चौथे नंबर पर रहा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024