1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: भभुआ में इसबार बदली हुई है तस्वीर, क्या आसानी से मिलेगी भाजपा को जीत?

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: भभुआ में इसबार बदली हुई है तस्वीर, क्या आसानी से मिलेगी भाजपा को जीत?

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 14, 2020 10:38 pm IST,  Updated : Oct 14, 2020 10:38 pm IST

पिछले विधानसभा चुनाव में इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के आनंद भूषण पांडेय ने जदयू के डॉक्टर प्रमोद कुमार सिंह को 7 हजार से ज्यादा वोटों से मात दी थी।

Bhabua seat Rinky Rani pandey Bharat Bind BJP RJD  । Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: भभुआ में इसबार - India TV Hindi
Bhabua seat Rinky Rani pandey Bharat Bind BJP RJD  । Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: भभुआ में इसबार बदली हुई है तस्वीर, क्या आसानी से मिलेगी भाजपा को जीत? Image Source : INDIA TV

भभुआ. बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और पहले चरण की 71 सीटों के लिए उम्मीदवार मैदान में हैं। इन्हीं 71 सीटों में भभुआ विधानसभा सीट भी आती है जहां पर सीधी टक्कर भारतीय जनता पार्टी और लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के बीच में है। भारतीय जनता पार्टी ने भभुआ विधानसभा सीट से रिंकी रानी पांडेय को अपना प्रत्याशी बनाया हुआ है जबकि राष्ट्रीय जनता दल ने इसबार भरत बिंद पर दांव खेला है।

पिछले विधानसभा चुनाव में इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के आनंद भूषण पांडेय ने जदयू के डॉक्टर प्रमोद कुमार सिंह को 7 हजार से ज्यादा वोटों से मात दी थी। पिछले चुनाव में यहां भाजपा को 50768 वोट मिले थे, जबकि जदयू को 43024 वोट हासिल हुए थे। इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में समीकरण बदले हुए है। जदयू एकबार फिर एनडीए का हिस्सा है, जबकि पिछले चुनाव में जदयू महागठबंधन के साथ थी। ऐसे में यहां तस्वीर काफी बदली हुई है। इसबार इस सीट पर जदयू का प्रत्याशी भाजपा के सामने है, ऐसे में यहां मुकाबला पूरी तरह बदला हुआ नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें

बिहार चुनाव: 12th और ग्रेजुएशन पास करने वाली छात्राओं को नीतीश कुमार ने किया इतने रुपये देने का वादा

बिहार चुनाव: पीएम मोदी की रैली में आएं कम लोग लेकिन ज्यादा से ज्यादा वोटर्स तक पहुंचे बात, ये है BJP का प्लान

Bihar Election 2020: जदयू का बड़ा फैसला, 15 नेताओं को दिखाया गया पार्टी से बाहर का रास्ता

Bihar Election 2020: कई नेता नहीं सह पाए टिकट न मिलने का दर्द, एक को आया हार्ट अटैक तो कई फूट-फूटकर रोए

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: क्या बदले माहौल में फिर जीत पाएंगे अशोक कुमार? राजद छोड़ जदयू से लड़ रहे हैं चुनाव

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: करगहर में क्या दोबारा जीत पाएगी जदयू? इसबार कांग्रेस पार्टी से है मुकाबला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024