1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. बिहार में हिंसा, जनता दल राष्ट्रवादी पार्टी के प्रत्याशी की हत्या

बिहार में हिंसा, जनता दल राष्ट्रवादी पार्टी के प्रत्याशी की हत्या

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 24, 2020 10:00 pm IST,  Updated : Oct 24, 2020 10:35 pm IST

बिहार के शिवहर जिले मके हाथसर गांव में राष्ट्रवादी पार्टी के प्रत्याशी नारायण सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई है

bihar election candidate shot dead । बिहार में हिंसा, जनता दल राष्ट्रवादी पार्टी के प्रत्याशी की हत्- India TV Hindi
बिहार में हिंसा, जनता दल राष्ट्रवादी पार्टी के प्रत्याशी की हत्या Image Source : INDIA TV

शिवहर. बिहार में वोटिंग से पहले हिंसा की खबर है। बिहार के शिवहर जिले मके हाथसर गांव में राष्ट्रवादी पार्टी के प्रत्याशी नारायण सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। नारायण सिंह को गोली तब मारी गई जब वो चुनाव प्रचार कर रहे थे। घटना के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक, शिवहर में हुई इस हिंसक वारदात में कुल 3 लोगों की मौत हुई है। चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी के अलावा उनके एक समर्थक की भी मौत हो गई। इस अलावा भीड़ ने जिन 3 अपराधियों को पकड़ा, उनमें से एक की भीड़ ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि नारायण सिंह को 4 गोलियां लगी हैं जबकि उनकी समर्थक को 3 गोलियां मारी गईं।

ये भी पढ़िए

Bihar Election 2020: बिहार में किसकी बनेगी सरकार? जानिए क्या कहता है सुपर ओपिनियन पोल

रैली में हंगामा देख भड़के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मंच से कही ये बात

बिहार चुनाव: रैली में तेजस्वी यादव पर फेंके गए चप्पल, वीडियो हुआ वायरल

लालू यादव के घर क्यों गए चिराग पासवान के चचरे भाई और LJP सांसद प्रिंस राज?

Video: 'मैं पीएम मोदी का हनुमान हूं, दिल में उनकी तस्वीर बसती है, किसी दिन छाती चीर के दिखा दूंगा'

Bihar Election News: जिसने दिखाया था जिन्ना के लिए 'प्यार', कांग्रेस ने उसे दिया टिकट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024