1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: बरहरा में कौन मारेगा बाजी, पिछली बार RJD की हुई थी जीत

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: बरहरा में कौन मारेगा बाजी, पिछली बार RJD की हुई थी जीत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 12, 2020 01:53 pm IST,  Updated : Oct 12, 2020 01:53 pm IST

पिछली बार बरहरा सीट पर राजद प्रत्याशी सरोज यादव और भाजपा प्रत्याशी आशा देवी के बीच टक्कर थी, भाजपा और लोजपा ने पिछली बार मिलकर चुनाव लड़ा था।

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020- India TV Hindi
Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 Image Source : INDIA TV

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और पहले चरण की 71 सीटों के लिए उम्मीदवार मैदान में हैं। इन्हीं 71 सीटों में बरहरा विधानसभा सीट भी आती है जहां पर सीधी टक्कर भारतीय जनता पार्टी और राजद के बीच में है। भारतीय जनता पार्टी ने बरहरा विधानसभा सीट से राघवेंद्र प्रताप सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया हुआ है जबकि राजद ने एक बार फिर से पिछली बार की विजेता सरोज यादव पर दांव खेला है।

पिछली बार बरहरा सीट पर राजद प्रत्याशी सरोज यादव और भाजपा प्रत्याशी आशा देवी के बीच टक्कर थी, भाजपा और लोजपा ने पिछली बार मिलकर चुनाव लड़ा था।

2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान बरहरा सीट पर राजद प्रत्याशी सरोज यादव की जीत हुई थी उन्हें 65001 वोट मिले थे और उन्होंने भाजपा प्रत्याशी आशा देवी को 13308 वोटों से हराया था जिन्हें 51693 वोट मिले थे। 2015 में इस सीट पर कुल 13 प्रत्याशी मैदान में थे। 2015 में इस सीट पर NOTA को 2916 वोट गए थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024