1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची BJP, आज सुबह महागठबंधन को वोट के लिए की थी अपील

राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची BJP, आज सुबह महागठबंधन को वोट के लिए की थी अपील

 Published : Oct 28, 2020 03:26 pm IST,  Updated : Oct 28, 2020 03:26 pm IST

मतदान के दिन मतदाताओं से मतदान की अपील करने की बात है तो उसमें चुनाव आचार संहिता का उलंघन नहीं है लेकिन मतदाताओं से किसी दल के प्रत्याशियों के लिए मतदान करने की अपील करना चुनाव आचार संहिता का उलंघन माना जाता है

BJP complaints with election commission of India against...- India TV Hindi
BJP complaints with election commission of India against Rahul Gandhi who ask voters to vote in favor of Mahagathbandhan on voting day Image Source : FILE

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने राहुल गांधी की एक अपील को लेकर चुनाव आयोग से शिकायत की है। भारतीय जनता पार्टी ने कहा है कि आज बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान हो रहा है और आज सुबह ही राहुल गांधी ने मतदाताओं से अपील की थी कि वे महागठबंधन के प्रत्याशियों के लिए वोट करें। भारतीय जनता पार्टी का कहना है कि राहुल गांधी की यह अपील चुनाव आचार संहिता का उलंघन है और इसको लेकर भाजपा ने चुनाव आयोग से शिकायत की है। 

राहुल गांधी की जिस अपील को भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव आयोग के सामने शिकायत का आधार बनाया है उसमें राहुल गांधी ने मतदाताओं से अपील करते हुए लिखा था, "इस बार न्याय, रोज़गार, किसान-मज़दूर के लिए आपका वोट हो सिर्फ़ महागठबंधन के लिए। बिहार के पहले चरण के मतदान की आप सभी को शुभकामनाएँ।" राहुल गांधी ने यह अपील बुधवार सुबह 8.31 मिनट पर की थी। 

दरअसल इस अपील में राहुल गांधी मतदाताओं से मतदान की अपील तो कर रहे हैं, लेकिन साथ में इस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया है जिस तरह की भाषा में चुनाव प्रचार किया जाता है। क्योंकि आज पहले चरण के लिए मतदान हो रहा है और चुनाव प्रचार सोमवार शाम को समाप्त हो गया है, ऐसे में नियम के तहत मंगलवार और बुधवार को प्रचार नहीं किया जा सकता। भारतीय जनता पार्टी ने यही आधार बनाकर चुनाव आयोग से राहुल गांधी की शिकायत की है।

जहां तक मतदान के दिन मतदाताओं से मतदान की अपील करने की बात है तो उसमें चुनाव आचार संहिता का उलंघन नहीं है लेकिन मतदाताओं से किसी दल के प्रत्याशियों के लिए मतदान करने की अपील करना चुनाव आचार संहिता का उलंघन माना जाता है।   

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024