Raghav Chadha Left AAP: राघव चड्ढा समेत 7 सांसदों के आम आदमी पार्टी छोड़ने पर पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान का पहला रिएक्शन सामने आ गया है। इसपर प्रतिक्रिया देते हुए अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, तो वहीं, सीएम भगवंत मान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राघव चड्ढा और BJP पर निशाना साधा।
BJP ने पंजाबिया से धोखा किया- केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने पोस्ट किया, 'बीजेपी ने फिर से पंजाबियों के साथ किया धक्का।'
संगठन से बड़ा कोई व्यक्ति नहीं- मान
वहीं, पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि पार्टी बड़ी होगी, संगठन बड़ा होता है, व्यक्ति बड़ा नहीं होता है। BJP जिस पार्टी से गठबंधन करती है, उसे ही खत्म कर देती है। पंजाब की जनता मेरा तहे दिल से समर्थन करती है। लेकिन BJP को पंजाब के विकास से समस्या है।
दो-तिहाई AAP सांसदों ने BJP में किया विलय- राघव
साथ ही, राघव चड्ढा ने एक्स पर पोस्ट किया, 'आज भारत के संविधान के प्रावधानों का इस्तेमाल करते हुए, राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के दो-तिहाई से ज्यादा सांसदों ने BJP में विलय कर लिया है। सात सांसदों ने उस दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसे राज्यसभा के माननीय अध्यक्ष को सौंपा गया था। मैंने, दो अन्य सांसदों के साथ, व्यक्तिगत रूप से हस्ताक्षरित दस्तावेज सौंपे हैं।'
BJP में विलय करने वाले 7 सांसदों के नाम
गौरतलब है कि राघव चड्ढा ने आज (शुक्रवार को) दोपहर में AAP सांसद संदीप पाठक और अशोक मित्तल के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की और उसमें जानकारी दी कि आम आदमी पार्टी के 7 सांसदों ने BJP में विलय करने का फैसला कर लिया है। इसमें राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल के अलावा हरभजन सिंह, राजेंद्र गुप्ता, विक्रमजीत सिंह साहनी और स्वाति मालीवाल का नाम भी शामिल है। इसके बाद, राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने BJP अध्यक्ष नितिन नवीन से मिलकर उनकी पार्टी का दामन थामा।
आम आदमी पार्टी सांसद राघव चड्ढा समेत 7 सांसदों के BJP में विलय से जुड़ा हर अपडेट यहां पढ़े