1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. तवे पर चिपक जाता है चीला, तो अपनाएं कुछ ट्रिक्स, बिल्कुल नहीं चिपकेगा, चीले को पलटने में भी नहीं होगी कोई दिक्कत

तवे पर चिपक जाता है चीला, तो अपनाएं कुछ ट्रिक्स, बिल्कुल नहीं चिपकेगा, चीले को पलटने में भी नहीं होगी कोई दिक्कत

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Apr 24, 2026 05:28 pm IST,  Updated : Apr 24, 2026 05:28 pm IST

How to make cheela without sticking: क्या आप जब भी चीला बनाने की कोशिश करते हैं, तो चीला तवे पर चिपक जाता है और ठीक से नहीं बन पाता है? अगर हां, तो आपको चीला बनाते समय कुछ ट्रिक्स को जरूर फॉलो करना चाहिए।

तवे पर बिना चिपके चीला कैसे बनाएं?- India TV Hindi
तवे पर बिना चिपके चीला कैसे बनाएं? Image Source : EAZY2COOK-MAKEYOURSELFAPERFECTCOOK/YT

चीला खाने में तो टेस्टी लगता है ही, साथ ही सेहत के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। ब्रेकफास्ट में लोग चीला इसलिए भी बनाते हैं, क्योंकि इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता है। लेकिन कई लोगों की शिकायत रहती है, कि उनका चीला अक्सर तवे से चिपक जाता है और जब चीले को छुटाने की कोशिश की जाती है, तब चीले की सारी की सारी शेप ही बिगड़ जाती है। आज हम आपको बताएंगे कि आपको चीला बनाते समय किन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना चाहिए।

कैसा होना चाहिए बैटर- चीले के बैटर का टेक्सचर परफेक्ट होगा, तभी चीला ठीक से बन पाएगा। अगर चीले का बैटर ज्यादा पतला हुआ तो भी चीला पैन से चिपक जाएगा और अगर चीले का बैटर ज्यादा गाढ़ा हुआ तो भी चीला ठीक से नहीं बन पाएगा। चीले का बैटर बनाते समय आप इसमें थोड़े से गुनगुने पानी को भी मिला सकते हैं।

मिला सकते हैं बेकिंग सोडा- जब आप चीले के बैटर को फेंटते हैं, तब आप बैटर में गुनगुना पानी या फिर थोड़ा सा बेकिंग सोडा मिला सकते हैं। अगर आप इन दोनों में से किसी भी चीज का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं, तो इनकी जगह चावल के आटे का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। बैटर बनाते समय आप इस तरह की छोटी-छोटी ट्रिक्स को यूज कर सकते हैं।

तवे पर बैटर डालने से पहले क्या करना चाहिए- बैटर कैसे बनाना चाहिए, इसके बारे में तो बात हो चुकी है, अब हम बात करते हैं कि बैटर को पैन पर डालने से पहले कौन से स्टेप्स को फॉलो करना चाहिए। सबसे पहले गैस ऑन करके तवे को गैस पर रख दीजिए। जब तवा गर्म हो जाए, तब आपको तवे पर पानी की कुछ छींटें मारनी चाहिए। जब छींटें मारते ही पानी की बूंदें सूख जाएं, तो समझ जाइए कि तवा ठीक से गर्म हो चुका है और तुरंत ही पूरे तवे पर तेल को फैला लीजिए। अब आप चीले के बैटर को तवे पर स्प्रेड कर आसानी से चीला बना सकते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल