1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. देवेंद्र फडणवीस को BJP ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रभारी नियुक्त किया

देवेंद्र फडणवीस को BJP ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रभारी नियुक्त किया

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 30, 2020 04:13 pm IST,  Updated : Sep 30, 2020 05:21 pm IST

भाजपा ने देवेंद्र फडणवीस को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है।

Devendra Fadnavis appoined BJP election in-charge for Bihar assembly elections । देवेंद्र फडणवीस को - India TV Hindi
Devendra Fadnavis appoined BJP election in-charge for Bihar assembly elections । देवेंद्र फडणवीस को BJP ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रभारी नियुक्त किया Image Source : PTI

पटना. बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस को बड़ी जिम्मेदारी दी है। भाजपा ने देवेंद्र फडणवीस को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। भाजपा महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।’’

फडणवीस महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता भी हैं। वह पिछले लगभग एक महीने से बिहार के विभिन्न इलाकों का दौरा कर रहे हैं और सांगठनिक गतिविधियों में भाग ले रहे हैं।

पढ़ें- Babri Verdict: शिवसेना ने किया फैसले का स्वागत, एलके आडवाणी को दी बधाई

प्रत्येक विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा उस राज्य में एक चुनाव प्रभारी की नियुक्ति करती है। पिछले विधानसभा चुनाव में अनंत कुमार बिहार के चुनाव प्रभारी थे जबकि भूपेंद्र यादव प्रभारी महासचिव थे। यादव अभी भी पार्टी के महासचिव और बिहार के प्रभारी हैं।

पढ़ें- 6 महीने बाद खुलेगा बांके बिहारी मंदिर, Covid-19 के नियमानुसार होंगे भक्तों को दर्शन

पढ़ें- Babri Verdict: क्या कांग्रेस को पसंद नहीं आया कोर्ट का निर्णय? कही ये बात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024