1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: धौरैया में कौन मारेगा बाजी? पिछली बार जेडीयू की हुई थी जीत

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: धौरैया में कौन मारेगा बाजी? पिछली बार जेडीयू की हुई थी जीत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 12, 2020 03:02 pm IST,  Updated : Oct 12, 2020 03:02 pm IST

जेडीयू ने धौरैया विधानसभा सीट से मनीष कुमार को अपना प्रत्याशी बनाया है जबकि आरजेडी ने भूदेव चौधरी पर दांव खेला है। मनीष कुमार पिछली बार भी जेडीयू के टिकट पर ही चुनाव जीतने में कामयाब रहे थे।

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020- India TV Hindi
Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 Image Source : INDIA TV

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और पहले चरण की 71 सीटों के लिए उम्मीदवार मैदान में हैं। इन्हीं 71 सीटों में धौरैया विधानसभा सीट भी आती है जहां पर सीधी टक्कर जनता दल यूनाइटेड (JDU)और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के बीच में है। जेडीयू ने धौरैया विधानसभा सीट से मनीष कुमार को अपना प्रत्याशी बनाया है जबकि आरजेडी ने भूदेव चौधरी पर दांव खेला है। मनीष कुमार पिछली बार भी जेडीयू के टिकट पर ही चुनाव जीतने में कामयाब रहे थे। हालांकि पिछली बार जेडीयू महागठबंधन में आरजेडी और कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही थी जबकि इसबार के विधानसभा चुनाव में जेडीयू एनडीए का हिस्सा है। 

2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान धौरैया सीट पर जेडीयू प्रत्याशी मनीष कुमार की जीत हुई थी उन्हें 68858 वोट मिले थे और उन्होंने बीएलएसी प्रत्याशी भूदेव चौधरी को 24154 वोटों से हराया था। भूदेव चौधरी को 44704 वोट मिले थे। 2015 में इस सीट पर कुल 8 प्रत्यासी मैदान में थे।

बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा के लिए तीन चरणों में होने वाले चुनाव के लिए मतदान 28 अक्टूबर, तीन नवंबर और सात नवंबर होगा जबकि मतगणना 10 नवंबर होगी। पहले चरण में 28 नवंबर को 71 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा जबकि दूसरे चरण में तीन नवंबर को 94 सीटों के लिए और आखिरी चरण में सात नवंबर को 78 सीटों के लिए मतदान होगा। इस चुनाव में राजद जहां कांग्रेस और वामपंथी दलों के साथ चुनावी मैदान में उतरा है वहीं भाजपा और जदयू सहित चार दल मिलकर चुनावी मैदान में ताल ठोंक रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024