Monday, March 16, 2026
Advertisement
bihar-vidhan-sabha-chunav-2020
  1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Hilsa Election Result: हिलसा सीट पर राजद के अत्रि मुनि को मामूली बढ़त

Hilsa Election Result: हिलसा सीट पर राजद के अत्रि मुनि को मामूली बढ़त

Written by: IndiaTV Hindi Desk Published : Nov 10, 2020 09:18 am IST, Updated : Nov 10, 2020 03:17 pm IST

Hilsa vidhan sabha chunav result Krishnamurari Sharan Atri Muni JDU RJD | Bihar Election Result: पिछली बार हिलसा विधानसभा सीट आरजेडी के खाते में गई थी और दूसरे नंबर पर लोक जनशक्ति पार्टी की प्रत्याशी रही थी।

Hilsa Seat Election Result- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV Hilsa Seat Election Result

पटना: बिहार की हिलसा विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती जारी है। इस सीट पर बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण यानी 3 नवंबर को मतदान हुआ था। चुनाव आयोग के मुताबिक दूसरे चरण में कुल मतदान प्रतिशत 53.51 प्रतिशत दर्ज किया गया था। हिलसा विधानसभा सीट पर मुख्य मुकाबला जनता दल (यूनाइटेड) के कृष्णमुरारी शरन और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के अत्रि मुनि के बीच है। 

हिलसा सीट पर राजद के अत्जरि मुनि जनता दल (यूनाइटेड) के कृष्णमुरारी शरन से महज 504 मतों से आगे चल रहे हैं। 

2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान हिलसा विधानसभा सीट पर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की जीत हुई थी। उस समय आरजेडी ने अत्रि मुनि को मैदान में उतारा था और उन्हें 72347 वोट प्राप्त हुए थे। 2015 में दूसरे नंबर पर इस सीट पर लोजपा प्रत्याशी दीपिका कुमारी रही थी जिन्हें 46271 वोट प्राप्त हुए थे।

2015 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के साथ लोकजनशक्ति पार्टी, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा तथा राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी के बीच गठबंधन था जबकि दूसरी तरफ जनता दल यूनाइटेड, राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस का गठबंधन था लेकिन इस बार समीकरण बदल गए हैं और एक तरफ भाजपा तथा जनता दाल यूनाइटेड का गठबंधन है और दूसरी तरफ कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल का। लोक जनशक्ति पार्टी अकेले चुनाव लड़ रही है तथा कई अन्य दल भी अलग अलग मैदान में हैं।

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024

Advertisement
Advertisement
Advertisement