1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: हिसुआ में कौन मारेगा बाजी, पिछली बार बीजेपी की हुई थी जीत

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: हिसुआ में कौन मारेगा बाजी, पिछली बार बीजेपी की हुई थी जीत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 13, 2020 10:22 pm IST,  Updated : Oct 13, 2020 10:22 pm IST

बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और पहले चरण की 71 सीटों के लिए उम्मीदवार मैदान में हैं। इन्हीं 71 सीटों में हिसुआ विधानसभा सीट भी आती है जहां पर सीधी टक्कर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच में है।

Hisua seat anil singh nitu kumari rjd ljp BJP Congress- India TV Hindi
Hisua seat anil singh nitu kumari rjd ljp BJP Congress Image Source : PTI

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और पहले चरण की 71 सीटों के लिए उम्मीदवार मैदान में हैं। इन्हीं 71 सीटों में हिसुआ विधानसभा सीट भी आती है जहां पर सीधी टक्कर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच में है। भारतीय जनता पार्टी ने हिसुआ विधानसभा सीट से अनिल सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया हुआ है जबकि कांग्रेस ने नीतू कुमारी पर दांव खेला है।

Related Stories

पिछली बार हिसुआ सीट पर भारतीय जनता पार्टी के अनिल सिंह और जेडीयू प्रत्याशी कौशल यादव के बीच टक्कर थी, बीजेपी और एलजेपी ने पिछली बार मिलकर चुनाव लड़ा था ऐसे में एलजेपी का प्रत्याशी नहीं था लेकिन इस बार बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन में एलजेपी शामिल नहीं है।

2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान हिसुआ सीट पर भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी अनिल सिंह की जीत हुई थी। उन्हें 82493 वोट मिले थे और उन्होंने जेडीयू प्रत्याशी कौशल यादव को करीब 12 हजार मतों से हराया था जिन्हें 70254 मत मिले थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024