पटना: बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और पहले चरण की 71 सीटों के लिए उम्मीदवार मैदान में हैं। इन्हीं 71 सीटों में रजौली विधानसभा सीट भी आती है जहां पर सीधी टक्कर भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय जनता दल के बीच में है। भारतीय जनता पार्टी ने रजौली विधानसभा सीट से कन्हैया कुमार को अपना प्रत्याशी बनाया हुआ है जबकि राष्ट्रीय जनता दल ने प्रकाश वीर पर दांव खेला है।
Related Stories
पिछली बार रजौली सीट पर राष्ट्रीय जनता दल के प्रकाश वीर और बीजेपी प्रत्याशी अर्जुन राम के बीच टक्कर थी, बीजेपी और एलजेपी ने पिछली बार मिलकर चुनाव लड़ा था ऐसे में एलजेपी का प्रत्याशी नहीं था लेकिन इस बार बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन में एलजेपी शामिल नहीं है।
2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान रजौली सीट पर राष्ट्रीय जनता दल प्रत्याशी प्रकाश वीर की जीत हुई थी। उन्हें 70549 वोट मिले थे और उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी अर्जुन राम को करीब 5 हजार मतों से हराया था जिन्हें 65934 मत मिले थे। तीसरे स्थान पर नोटा रहा। नोटा में कुल 5541 वोट पड़े।