1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. आरजेडी-कांग्रेस से उपेक्षित एनसीपी अकेले लड़ेगी बिहार विधानसभा चुनाव

आरजेडी-कांग्रेस से उपेक्षित एनसीपी अकेले लड़ेगी बिहार विधानसभा चुनाव

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 13, 2020 07:09 pm IST,  Updated : Oct 13, 2020 07:09 pm IST

एनसीपी के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी। आरजेडी-कांग्रेस गठबंधन ने एनसीपी को कोई सीट आवंटित नहीं की है और गठबंधन में शामिल होकर चुनाव लड़ना चाहती थी। 

Snubbed by RJD-Congress, NCP to go it alone in Bihar polls- India TV Hindi
Snubbed by RJD-Congress, NCP to go it alone in Bihar polls Image Source : PTI

मुंबई: एनसीपी के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी। आरजेडी-कांग्रेस गठबंधन ने एनसीपी को कोई सीट आवंटित नहीं की है और गठबंधन में शामिल होकर चुनाव लड़ना चाहती थी। पटेल ने कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) बिहार में आरजेडी-कांग्रेस के महागठबंधन के साथ चुनाव लड़ने के लिए तैयार थी लेकिन विपक्षी गठबंधन से उसे एक भी सीट नहीं मिली।

Related Stories

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में पार्टी की सहयोगी शिवसेना के साथ मिलकर अक्टूबर-नवंबर का चुनाव लड़ना संभव नहीं है क्योंकि बिहार में उसके कार्यकर्ता स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने के पक्ष में हैं। महाराष्ट्र में शिवसेना के अलावा कांग्रेस भी शरद पवार नीत एनसीपी की सहयोगी है।

उन्होंने कहा कि हम पहले भी उनके (आरजेडी-कांग्रेस) साथ थे, फिर भी, आरजेडी और कांग्रेस ने बातचीत के बावजूद इस बार हमें एक भी सीट नहीं दी। पटेल ने कहा, ‘‘इसलिए एनसीपी स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ेगी।’’

एनसीपी नेता ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस नेता अहमद पटेल, शक्तिसिंह गोहिल और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के साथ गठबंधन के मुद्दे पर चर्चा की थी। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एनसीपी ने 243 सीटों में से केवल पांच सीटों की मांग की थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024