1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. तेज प्रताप यादव ने दाखिल किया नामांकन, तेजस्वी भी साथ रहे मौजूद

तेज प्रताप यादव ने दाखिल किया नामांकन, तेजस्वी भी साथ रहे मौजूद

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 13, 2020 02:22 pm IST,  Updated : Oct 13, 2020 02:22 pm IST

तेज प्रताप अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव की तुलना महाभारत के अर्जुन से करते हैं और मंगलवार को जब वे अपने छोटे भाई के साथ नामांकन के लिए समस्तिपुर पहुंचे तो उन्होंने ट्वीट किया कि वे अपने साथ बिहार के भावी मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (अर्जुन )को साथ लेकर आए हैं।

Tej Pratap files Nomination form Hasanpur vidhansabha- India TV Hindi
Tej Pratap files Nomination form Hasanpur vidhansabha Image Source : PTI

पटना। राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे तेजस्वी यादव ने हसनपुर विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। तेज प्रताप जिस हसनपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं उसमें 3 नवंबर को दूसरे चरण के तहत मतदान होगा। मंगलवार को तेजस्वी यादव ने जब अपना नामांकन भरा तो उनके साथ उनके छोटे भाई तेजस्वी यादव भी मौजूद थे। 

तेज प्रताप अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव की तुलना महाभारत के अर्जुन से करते हैं और मंगलवार को जब वे अपने छोटे भाई के साथ नामांकन के लिए समस्तिपुर पहुंचे तो उन्होंने ट्वीट किया कि वे अपने साथ बिहार के भावी मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (अर्जुन )को साथ लेकर आए हैं। 

तेज प्रताप पिछली बार महुआ विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर आए थे लेकिन इस बार उन्होंने अपनी सीट बदल ली है और हसनपुर से चुनाव लड़ रहे हैं। इस बार हसनपुर से उनका सीधा मुकाबले मौजूदा विधायक राजकुमार राय के साथ है। राष्ट्रीय जनता दल का कहना है कि तेज प्रताप ने जनता की मांग पर अपनी सीट बदली है। लेकिन जानकार मानते हैं कि पत्नी ऐश्वर्या राय के साथ हुए विवाद के बाद तेज प्रताप की सीट बदलने का फैसला किया गया है। ऐश्वर्या के पिता चंद्रिका राय पहले राष्ट्रीय जनता दल के नेता थे लेकिन तेज प्रताप और ऐश्वर्या के बीच विवाद के बाद उन्होंने पार्टी बदल ली है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दल यूनाइटेड के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।  

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024