1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. खाने की ऐसी चीजें, जो बन सकती हैं फैटी लिवर का कारण, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे हैं सेवन?

खाने की ऐसी चीजें, जो बन सकती हैं फैटी लिवर का कारण, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे हैं सेवन?

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Dec 20, 2025 04:30 pm IST,  Updated : Dec 20, 2025 04:36 pm IST

Food items harmful for health: कहीं आप भी जाने-अनजाने में कुछ ऐसी चीजों का सेवन तो नहीं कर रहे हैं, जो आपकी सेहत को बुरी तरह से प्रभावित कर सकती हैं।

सेहत के लिए हानिकारक फूड्स- India TV Hindi
सेहत के लिए हानिकारक फूड्स Image Source : FREEPIK

हाई कार्ब्स और हाई फैट का फूड कॉम्बिनेश आपकी सेहत के लिए काफी ज्यादा हानिकारक साबित हो सकता है। इस तरह के फूड कॉम्बिनेश न केवल फैटी लिवर के खतरे को बढ़ाते हैं बल्कि डायबिटीज जैसी साइलेंट किलर बीमारी का कारण भी बन सकते हैं। इतना ही नहीं, अगर आप इस तरह के फूड कॉम्बिनेशन का सेवन करते हैं, तो आप मोटापे का शिकार भी बन सकते हैं। खुद को फिट और हेल्दी बनाए रखने के लिए आपको हाई कार्ब्स और हाई फैट वाले फूड कॉम्बिनेशन्स से दूरी बना लेनी चाहिए।

कॉन्सेप्ट को समझिए- हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक फैट धीरे डाइजेस्ट होता है और कार्ब्स जल्दी डाइजेस्ट होते हैं। जब इन दोनों को एक साथ कंज्यूम किया जाता है, तो शरीर का मेटाबॉलिक सिस्टम कंफ्यूज हो जाता है। यही वजह है कि इस तरह के फूड कॉम्बिनेशन से परहेज करने की सलाह दी जाती है। आइए ऐसे कुछ फूड कॉम्बिनेशन के उदाहरण भी जान लेते हैं।

समोसा और बर्गर- मैदे और आलू से बने समोसे तेल में फ्राई किए जाते हैं। रेगुलरली हाई कार्ब्स और हाई फैट वाला समोसा खाने से आपकी सेहत बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है। इसके अलावा बर्गर भी फैटी लिवर, डायबिटीज और मोटापे का कारण बन सकता है। बन, पैटी और केचअप के साथ सर्व किया जाने वाले बर्गर में कार्ब्स, फैट और शुगर की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है, जो सेहत को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचा सकती है।

अवॉइड करें ये फूड्स- पराठे में कार्ब्स की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है और बटर हाई फैट वाला फूड है। इसके अलावा छोले भटूरे भी आपकी सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं। हाई कार्ब्स छोले और हाई फैट भटूरे को एक साथ कंज्यूम करना, सेहत से जुड़ी समस्याओं को आमंत्रित करने जैसा है। हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर पिज्जा से परहेज करने की सलाह देते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिज्जा के बेस में कार्ब्स और चीज में सैचुरेटेड फैट और टॉपिंग्स में प्रोसेस्ड फैट होता है। रेगुलरली पिज्जा का सेवन करने से लिवर से जुड़ी समस्याओं का खतरा कई गुना बढ़ सकता है।

क्या है सॉल्यूशन- अगर आप अपनी सेहत को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं और फैटी लिवर, डायबिटीज और मोटापे की चपेट में आने से बचना चाहते हैं, तो आपको कार्ब्स और फैट को अलग-अलग कंज्यूम करना चाहिए और इन दोनों ही चीजों के साथ प्रोटीन को भी शामिल करें। फिटनेस के लिए हेल्दी और बैलेंस्ड डाइट प्लान को फॉलो करना बेहद जरूरी है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।