पटना: बिहार चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के लिए नामांकन की प्रक्रिया अब तेज हो गई है। दूसरे चरण के लिए मंगलवार को बिहार के पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव ने पटना साहिब से नामांकन का पर्चा दाखिल किया। मंत्री नंदकिशोर पटना साहिब से सातवीं बार राजग प्रत्याशी के रूप में नामाकंन का पर्चा दाखिल किया। पर्चा दाखिल करने के बाद उन्होंने कहा कि पटना साहिब से वे सातवीं बार नामांकन का पर्चा दाखिल कर रहे हैं।
Related Stories
उन्होंने कहा, "मेरे लिए पटना साहिब सिर्फ एक विधानसभा क्षेत्र का नाम नहीं, अपितु यह मेरा घर है। इस क्षेत्र के सभी लोग मेरे परिवार के लोग हैं। इनके सुख-दुख में साथ रहना मेरा पारिवारिक और नैतिक दायित्व है।"
बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा के लिए तीन चरणों में होने वाले चुनाव के लिए मतदान 28 अक्टूबर, 3 नवंबर और 7 नवंबर होगा, जबकि मतगणना 10 नवंबर को होगी।
इस चुनाव में राजद जहां कांग्रेस और वमापंथी दलों के साथ चुनावी मैदान में उतरा है, वहीं भाजपा और जदयू सहित चार दल मिलकर चुनावी मैदान में दम दिखा रहे हैं।