1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. बिहार भाजपा अध्यक्ष का बयान, ' नीतीश ही होंगे मुख्यमंत्री, NDA ने पहले ही चुन लिया है नेता'

बिहार भाजपा अध्यक्ष का बयान, ' नीतीश ही होंगे मुख्यमंत्री, NDA ने पहले ही चुन लिया है नेता'

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 11, 2020 11:17 am IST,  Updated : Nov 11, 2020 11:27 am IST

बिहार भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा है कि नीतीश कुमार ही बिहार के अगले मुख्यमंत्री होंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं में सीएम पद को लेकर कोई सवाल या किसी तरह की कोई शंका नहीं है।

BIhar election result 2020, Nitish kumar, Sanjay Jaiswal- India TV Hindi
बिहार भाजपा अध्यक्ष का बयान, ' नीतीश ही होंगे मुख्यमंत्री, NDA ने पहली ही चुन लिया है नेता' Image Source : FILE

पटना: बिहार भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा है कि नीतीश कुमार ही बिहार के अगले मुख्यमंत्री होंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं में सीएम पद को लेकर कोई सवाल या किसी तरह की कोई शंका नहीं है। संजय जायसवाल ने इंडिया टीवी संवाददाता से कहा कि भारतीय जनता पार्टी के तत्कालीन अध्यक्ष अमित शाह इस साल फरवरी में ही ऐलान कर चुके हैं कि नीतीश के नेतृत्व में एनडीए चुनाव लड़ेगा और नीतीश ही सीएम का चेहरा होंगे, इसलिए सीएम पद को लेकर किसी तरह का कोई सवाल कार्यकर्ताओं के मन में नहीं है। 

बिहार विधानसभा चुनाव में बेहद रोमांचक मुकाबले में विपक्ष की कड़ी चुनौती का मुकाबला करते हुए नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने 243 सीटों में से 125 सीटों पर जीत का परचम लहरा कर बहुमत का जादुई आंकड़ा हासिल कर लिया जबकि महागठबंधन के खाते में 110 सीटें आईं । बिहार चुनाव में हालांकि कई बड़े उलटफेर देखने को भी मिले। एक ओर जहां सरकार के मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा, सुरेश शर्मा, शैलेश कुमार, फिरोज अहमद, ब्रजकिशोर बिंद और जयकुमार सिंह को हार का सामना करना पड़ा, वहीं राजद के अब्दुलबारी सिद्दिकी, भाजपा से लोजपा में गए राजेंद्र सिंह और वीआईपी पार्टी के नेता मुकेश सहनी सहित कई दिग्गज भी चुनाव हार गए।

पढ़ें: Bihar Election Result 2020: सात सीटें जहां 500 वोटों से कम रहा जीत का अंतर, हिलसा में 12 वोट से हुई जीत-हार 

चुनाव में भले ही राजग ने बहुमत हासिल किया है, लेकिन इस चुनाव में विपक्षी ‘महागठबंधन’ का नेतृत्व कर रहा राष्ट्रीय जनता दल (राजद) 75 सीटें अपने नाम करके सबसे बड़े दल के रूप में उभरा है। करीब 16 घंटे चली मतों की गिनती के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 74 सीटों के साथ दूसरे सबसे बड़े दल के रूप में सामने आई है। दूसरी तरफ जदयू और कांग्रेस को चुनाव में नुकसान उठाना पड़ा है । जदयू को 2015 के चुनाव में जीती 71 सीटों के मुकाबले इस बार 43 सीटें ही मिलीं। कांग्रेस को वर्ष 2015 में 27 सीटें मिली थी जबकि इस बार उसे 19 सीटों से ही संतोष करना पड़ा । साल 2015 में नीतीश कुमार की पार्टी जदयू ने राजद के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024