पटना: बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और दूसरे चरण की 94 सीटों के लिए उम्मीदवार मैदान में हैं। इन्हीं सीटों में पारू विधानसभा सीट भी आती है जहां पर सीधी टक्कर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच में है। भारतीय जनता पार्टी ने पारू विधानसभा सीट से अशोक कुमार सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया हुआ है जबकि कांग्रेस ने अनुनय सिन्हा पर दांव खेला है।
Related Stories
पिछली बार पारू सीट पर भारतीय जनता पार्टी के अशोक कुमार सिंह और आरजेडी प्रत्याशी शंकर प्रसाद के बीच टक्कर थी, बीजेपी और एलजेपी ने पिछली बार मिलकर चुनाव लड़ा था ऐसे में एलजेपी का प्रत्याशी नहीं था लेकिन इस बार बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन में एलजेपी शामिल नहीं है।
2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान पारू सीट पर भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी अशोक कुमार सिंह की जीत हुई थी। उन्हें 80,445 वोट मिले थे और उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल प्रत्याशी शंकर प्रसाद को करीब 14 हजार मतों से हराया था जिन्हें 66,906 मत मिले थे। पिछले तीन चुनाव से पारू जहां बीजेपी के कब्जे में है तो वहीं आरजेडी इस सीट पर पिछले तीन चुनाव से दूसरे नंबर पर रह रही है।