1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: सुरसंड में चलेगा किसका सिक्का? 2015 में रोशन हुई थी लालटेन

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: सुरसंड में चलेगा किसका सिक्का? 2015 में रोशन हुई थी लालटेन

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 01, 2020 11:22 pm IST,  Updated : Nov 01, 2020 11:22 pm IST

2015 के विधानसभा चुनावों में राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी सैयद अबु दोजाना ने एक बड़ी जीत दर्ज की थी। उन्होंने अपने निकटतम निर्दलीय प्रतिद्वंदी को 23 हजार से भी ज्यादा वोटों के अंतर से हराया था।

Sursand seat, Dilip Ray, Sayed Abu Dojana, RJD, JDU, Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020- India TV Hindi
2015 के विधानसभा चुनावों में राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी सैयद अबु दोजाना ने एक बड़ी जीत दर्ज की थी। Image Source : FACEBOOK/RJD

पटना: बिहार विधानसभा चुनावों के पहले चरण के लिए 28 अक्टूबर को वोट डाले जाने के साथ मतदान की शुरुआत हो चुकी है। दूसरे चरण की वोटिंग 3 नवंबर और तीसरे एवं अंतिम चरण की वोटिंग 7 नवंबर को होगी, जबकि मतगणना 10 नवंबर को होने वाली है। बिहार की सुरसंड विधानसभा सीट पर भी तीसरे चरण में वोट डाले जाएंगे। राष्ट्रीय जनता दल ने बिहार की सुरसंड विधानसभा सीट से एक बार फिर अपने सिटिंग विधायक सैयद अबु दोजाना को मैदान में उतारा है, जबकि उनके सामने जेडीयू ने दिलीप राय पर दांव खेला है।

बिहार की सुरसंड विधानसभा सीट पर यूं तो पिछली बार राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी सैयद अबू दोजाना ने ही जीत दर्ज की थी, लेकिन यह भी याद रखना होगा कि उन चुनावों में जेडीयू भी महागठबंधन का हिस्सा था। आज हालात पूरी तरह बदल चुके हैं और एनडीए के बैनर तले बीजेपी एवं जेडीयू एक साथ मिलकर सूबे की सत्ता पर अपना कब्जा बरकरार रखने की लड़ाई लड़ रही हैं। वहीं, दूसरी तरफ आरजेडी महागठबंधन के अपने साथियों के साथ मिलकर नीतीश कुमार की सत्ता का खात्मा करने के लिए पूरा जोर लगा रही है।

2015 के विधानसभा चुनावों में राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी सैयद अबु दोजाना ने एक बड़ी जीत दर्ज की थी। उन्होंने अपने निकटतम निर्दलीय प्रतिद्वंदी को 23 हजार से भी ज्यादा वोटों के अंतर से हराया था। उन चुनावों में सैयद अबु दोजाना के नाम का बटन 52857 लोगों ने दबाया था, जबकि उनके निकटम प्रतिद्वंदी निर्दलीय प्रत्याशी अमित कुमार को 29623 वोट मिले थे। निर्दलीय प्रत्याशी पप्पू कुमार चौधरी ने 15662 वोट बटोरकर तीसरे स्थान पर अपना कब्जा बरकरार रखा और HAMS के उम्मीदवार शाहिद अली खान 13954 वोट लेकर चौथे नंबर पर रहे थे। नोटा को सुरसंड विधानसभा सीट पर 1944 वोट मिले थे और यह 13वें नंबर पर था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024