1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: क्या जीरादेई में फिर जीतेगी जदयू या फहराएगा लाल परचम

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: क्या जीरादेई में फिर जीतेगी जदयू या फहराएगा लाल परचम

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 21, 2020 09:11 pm IST,  Updated : Oct 21, 2020 09:11 pm IST

पिछले चुनाव में इस सीट पर जदयू के रमेश सिंह कुशवाहा ने भाजपा की आशा देवी को 6 हजार वोटों से मात दी थी।  पिछले चुनाव में जदयू को यहां 40,760 वोट, भाजपा को 34669 वोट जबकि सीपीआईएम-एल को 34,562 वोट मिले थे।

Ziradei Vidhan sabha seat news kamala singh jdu amarjeet kushwaha cpiml । Bihar Vidhan Sabha Chunav - India TV Hindi
Ziradei Vidhan sabha seat news: Kamala singh jdu vs Amarjeet kushwaha cpiml । Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: क्या जीरादेई में फिर जीतेगी जदयू या फहराएगा लाल परचम Image Source : PTI

जीरादेई. बिहार के चुनावी रण में सभी विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी मतदाताओं को रिझाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। बिहार की जीरादेई विधानसभा सीट पर भी मुकाबला दिलचस्प है। यह सीट एनडीए की तरफ से जदयू, जबकि महागठबंधन की तरफ से सीपीआई-एमएल को मिली है। जदयू ने जीरादेई से कमला सिंह को चुनावी रण में उतारा है जबकि सीपीआई-एमएल ने अमरजीत कुशवाहा को अपना प्रत्याशी बनाया है।

पिछले चुनाव में इस सीट पर जदयू के रमेश सिंह कुशवाहा ने भाजपा की आशा देवी को 6 हजार वोटों से मात दी थी।  पिछले चुनाव में जदयू को यहां 40,760 वोट, भाजपा को 34669 वोट जबकि सीपीआईएम-एल को 34,562 वोट मिले थे।

सीपीआई-एलएल ने इसबार भी जीरादेई में अमरजीत कुशवाहा को मैदान में उतारा है, जबकि जदयू ने कमला सिंह को प्रत्याशी बनाया है। इसबार बिहार चुनाव में समीकरण बदले हुए हैं, जदयू एकबार फिर एनडीए का हिस्सा है जबकि पिछले चुनाव में जदयू महागठबंधन के साथ थी। अक्टूबर 2005 में ये सीट जदयू जीत चुकी है जबकि साल 2010 में इस सीट पर भाजपा की आशा देवी ने विजय पताका फहराई थी।

ये भी पढ़ें

रैली में हंगामा देख भड़के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मंच से कही ये बात

बिहार चुनाव: रैली में तेजस्वी यादव पर फेंके गए चप्पल, वीडियो हुआ वायरल

लालू यादव के घर क्यों गए चिराग पासवान के चचरे भाई और LJP सांसद प्रिंस राज?

Video: 'मैं पीएम मोदी का हनुमान हूं, दिल में उनकी तस्वीर बसती है, किसी दिन छाती चीर के दिखा दूंगा'

Bihar Election News: जिसने दिखाया था जिन्ना के लिए 'प्यार', कांग्रेस ने उसे दिया टिकट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024