1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020
  4. सुनीता केजरीवाल का Birthday आज, दिल्ली जीतकर अरविंद ने पत्नी को दिया 'जीत का तोहफा'

सुनीता केजरीवाल का Birthday आज, दिल्ली जीतकर अरविंद ने पत्नी को दिया 'जीत का तोहफा'

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 11, 2020 02:42 pm IST,  Updated : Feb 11, 2020 02:42 pm IST

चुनावी नतीजों से इतर आज (11 फरवरी) का दिन केजरीवाल के लिए बेहद खास है। आज उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल का जन्मदिन है...

Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal celebrates with wife...- India TV Hindi
Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal celebrates with wife Sunita as AAP takes big lead

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव के रुझानों के अनुसार आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीवार रिकॉर्ड अंतर से कई सीटों पर आगे चल रहे हैं। दिल्ली में बिजली, पानी, शिक्षा और विकास को अपना चुनावी मुद्दा बनाने वाली आम आदमी पार्टी मंगलवार सुबह से चल रही मतगणना के रुझानों में बेहद मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है और इसके लगातार तीसरी बार सत्ता में आने के संकेत हैं। निर्वाचन आयोग के आकड़ों के मुताबिक आप 70 में से 58 सीटों पर, वहीं भाजपा 12 सीटों पर आगे चल रही है। चुनावी नतीजों से इतर आज (11 फरवरी) का दिन अरविंद केजरीवाल के लिए बेहद खास है। आज उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल का जन्मदिन है और केजरीवाल अपनी पत्नी को जीत का तोहफा देने जा रहे हैं।

यह संयोग ही है कि 11 फरवरी को नतीजे आए हैं और दिल्ली की जनता ने दिल खोलकर केजरीवाल की पार्टी को वोट दिए हैं और इसी दिन सुनीता का जन्मदिन है। केजरीवाल ने केक खिलाकर अपनी पत्नी का जन्मदिन मनाया। बता दें कि अरविंद केजरीवाल और सुनीता केजरीवाल ने लव मैरिज की है। दोनों के प्यार की शुरुआत आईआरएस की ट्रेनिंग के दौरान ही हुई थी। केजरीवाल ने जब सियासी पारी शुरू की तो उनकी पत्नी सुनीता उनके साथ खड़ी रहीं। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि अरविंद केजरीवाल की सियासी पारी में पत्नी सुनीता का बड़ा हाथ रहा है।

रुझानों की बात करे तो आम आदमी पार्टी के उम्मीवार रिकॉर्ड अंतर से कई सीटों पर आगे चल रहे हैं।  मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली से 14,277 वोट से आगे हैं।

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Delhi Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024