नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल रविवार को लगातार तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली। बता दें कि शपथ ग्रहण समारोह के लिए रामलीला मैदान में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस मौके पर रामलीला मैदान के आसपास के इलाके में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक यातायात पाबंदियां लगाई गई हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख के अलावा उनकी मंत्रिमंडल के सहयोगी मनीष सिसोदिया, गोपाल राय, सत्येंद्र जैन, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और राजेंद्र पाल गौतम ने भी शपथ ली।
Related Stories
आइए, जानते हैं लगातार तीसरी बार दिल्ली के मुख्यंत्री पद की शपथ लेने जा रहे अरविंद केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोज से जुड़ी खास बातें: