1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020
  4. दिल्ली चुनाव: केजरीवाल के खिलाफ अपना उम्मीदवार बदलेगी बीजेपी, चौंका सकती है भगवा पार्टी

दिल्ली चुनाव: केजरीवाल के खिलाफ अपना उम्मीदवार बदलेगी बीजेपी, चौंका सकती है भगवा पार्टी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 21, 2020 11:51 am IST,  Updated : Jan 21, 2020 11:51 am IST

नामांकन के आखिरी बीजेपी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ अपने प्रत्याशी को बदलने का फैसला किया है। सूत्रों से खबर है कि पार्टी सुनील यादव का टिकट काट सकती है।

दिल्ली चुनाव: केजरीवाल के खिलाफ अपना उम्मीदवार बदलेगी बीजेपी, चौंका सकती है भगवा पार्टी- India TV Hindi
दिल्ली चुनाव: केजरीवाल के खिलाफ अपना उम्मीदवार बदलेगी बीजेपी, चौंका सकती है भगवा पार्टी

नई दिल्ली: नामांकन के आखिरी बीजेपी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ अपने प्रत्याशी को बदलने का फैसला किया है। सूत्रों से खबर है कि पार्टी सुनील यादव का टिकट काट सकती है। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सुनील यादव को मिलने बुलाया है। कल ही सुनील यादव के नाम का ऐलान किया गया था। 

Related Stories

सोमवार देर रात बीजेपी ने 10 और उम्मीदवारों के नाम की सूची जारी की थी। इस लिस्ट पर सौरभ भारद्वाज ने चुटकी लेते हुए ट्वीट किया, 'बीजेपी उम्मीदवारों की लिस्ट देखते हुए और सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ उम्मीदवार को देखकर ऐसा लग रहा है कि बीजेपी ने पहले ही सरेंडर कर दिया है।

बता दें कि केजरीवाल ने 2013 में नई दिल्ली सीट पर शीला को हराकर ही राजनीति में धमाकेदार अंदाज में अपनी पारी शुरू की थी। 2015 के चुनाव में केजरीवाल ने कांग्रेस की कद्दावर नेता किरण वालिया को बड़े अंतर से हराया था। माना जा रहा था कि बीजेपी और कांग्रेस इस सीट पर किसी कद्दावर उम्मीदवार को टिकट दे सकते हैं। 

सूत्रों के अनुसार पिछले दिनों कुमार विश्वास से लेकर सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी तक के नाम संभावित उम्मीदवारों के तौर पर चर्चा में थे। वहीं, कांग्रेस पूर्व सीएम शीला दीक्षित के बेटी लतिका को उतारने पर विचार कर रही थी, लेकिन दोनों दलों ने अपेक्षाकृत कमजोर उम्मीदवार को यहां से उतारा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Delhi Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024