1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020
  4. Delhi Election: घोंडा में भाजपा ने बदला है चेहरा, लगतार दूसरी जीत दर्ज करना AAP के लिए नहीं होगा आसान

Delhi Election: घोंडा में भाजपा ने बदला है चेहरा, लगतार दूसरी जीत दर्ज करना AAP के लिए नहीं होगा आसान

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 20, 2020 06:39 pm IST,  Updated : Jan 20, 2020 07:47 pm IST

साल 2015 में घोंडा सीट पर हुए चुनाव में आम आदमी पार्टी के श्रीदत्त शर्मा को 60 हजार 906 वोट मिले थे, जबकि साहिब सिंह चौहन को 52 हजार 813 वोट मिले थे। साल 2013 में हुए चुनाव में भाजपा के साहिब सिंह चौहान ने कांग्रेस के भीष्म शर्मा को करीब 12 हजार वोटों से हराया था।

AAP SD Sharma- India TV Hindi
घोंडा में लगतार दूसरी जीत दर्ज करना AAP के लिए नहीं होगा आसान Image Source : SOCIAL MEDIA

नई दिल्ली। नार्थ ईस्ट दिल्ली की घोंडा विधानसभा सीट पर पिछली बार आम आदमी पार्टी के श्रीदत्त शर्मा ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने इस सीट पर लगातार दो बार के विधायक भाजपा के साहिब सिंह चौहान को 8 हजार वोटों से मात दी थी। आम आदमी पार्टी ने इस बार एकबार फिर श्रीदत्त शर्मा को चुनावी रण में उतारा है, जबकि भाजपा ने यहां अजय महावर को टिकट दिया है।

साल 2015 में घोंडा सीट पर हुए चुनाव में आम आदमी पार्टी के श्रीदत्त शर्मा को 60 हजार 906 वोट मिले थे, जबकि साहिब सिंह चौहन को 52 हजार 813 वोट मिले थे। साल 2013 में हुए चुनाव में भाजपा के साहिब सिंह चौहान ने कांग्रेस के भीष्म शर्मा को करीब 12 हजार वोटों से हराया था। 2013 में हुए चुनाव में भाजपा को 47 हजार 531 जबकि कांग्रेस को 35 हजार 599 वोट मिले थे। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी दाताराम को 23 हजरा 544 वोट मिले थे।

साल 2008 में घोंडा में भाजपा के साहिब सिंह चौहान को जीत मिली थी। साल 2003 और साल 1998 में यहां कांग्रेस के भीष्म शर्मा ने जीत दर्ज की थी। साल 1972 में अस्तित्व में आई इस सीट पर कांग्रेस चार बार कब्जा जमा चुकी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Delhi Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024