1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. CAA विरोध को लेकर नजीब जंग का बयान, कहा इसमें सुधार की जरूरत

CAA विरोध को लेकर नजीब जंग का बयान, कहा इसमें सुधार की जरूरत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 20, 2020 06:29 pm IST,  Updated : Jan 20, 2020 06:34 pm IST

दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया के बाहर पूर्व लेफ्टिनेंट गवर्नर नजीब जंग सोमवार को पहुंचे। उन्होनें इस मुद्दे पर कहा कि मुझे लगता है कि CAA में एक सुधार की जरूरत है।

Najeeb Jung caa bjp jamia- India TV Hindi
Najeeb Jung  Image Source : ANI

नई दिल्ली: दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया के बाहर पूर्व लेफ्टिनेंट गवर्नर नजीब जंग सोमवार को पहुंचे। उन्होनें संशोधित नागरिकता कानून के मुद्दे पर कहा कि मुझे लगता है कि CAA में एक सुधार की जरूरत है। इसमें या तो मुसलमानों को शामिल करना चाहिए या अन्य नामों को हटाना चाहिए। इसे समावेशी बनाएंगे तो मामला खारिज हो जाएगा इसलिए पीएम को लोगों से बात करनी चाहिए।

Related Stories

उन्होनें कहा कि इस मुद्दे पर बातचीत होनी चाहिए, तभी कोई समाधान निकलेगा। अगर हम बात नहीं करेंगे तो समाधान कैसे आएगा? यह विरोध कब तक चलेगा? उन्होनें कहा कि अर्थव्यवस्था को नुकसान हो रहा है, दुकानें बंद हैं, बसें नहीं चल रही हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत