नई दिल्ली। जामिया में सेमेस्टर एग्जाम कैंसिल कर दिए गए हैं। इस बात की जानकारी जामिया की वीसी नजमा अख्तर ने औपचारिक बयान जारी करके दी है। जल्द ही नई डेट शीट जारी कर दी जाएगी। नजमा अख्तर ने बताया की विश्वविद्यालय ने FIR दर्ज कराने के लिए हर संभव कदम उठाया है। विश्वविद्यालय ने SHO जामिया नगर को अपनी शिकायत दी। शिकायत की कॉपी CP दिल्ली और DCP साउथ ईस्ट को दी है। विश्वविद्यालय पहले ही FIR दर्ज करवाने के लिए DCP South East और CP Southern Range को पत्र लिख चुका है।
Related Stories
एनएचआरसी ने छात्रों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की जांच शुरू कर दी है। एक टीम पहले ही विश्वविद्यालय का दौरा कर चुकी है और पीड़ित छात्रों के बयान दर्ज करने के लिए कल एक और टीम आने वाली है। विश्वविद्यालय ने पहले ही एनएचआरसी को सभी सबूत सौंप दिए हैं।