1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020
  4. दिल्ली में आम आदमी पार्टी के लिए काम करेगी JDU उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर की कंपनी

दिल्ली में आम आदमी पार्टी के लिए काम करेगी JDU उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर की कंपनी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 14, 2019 11:06 am IST,  Updated : Dec 14, 2019 11:18 am IST

जनता दल युनाइटेड के उपाध्यक्ष एवं राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से हाथ मिला लिया है।

Prasant Kishor, Prasant Kishor IPAC, Prasant Kishor Arvind Kejriwal, Arvind Kejriwal AAP, Prasant Ki- India TV Hindi
प्रशांत किशोर ने दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए अरविंद केजरीवाल से मिलाया हाथ | PTI

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जनता दल युनाइटेड के उपाध्यक्ष एवं राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर से हाथ मिला लिया है। दिल्ली के आगामी विधानसभा चुनावों में प्रशांत की कंपनी I-PAC केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी के लिए काम करेगी। इस बात की जानकारी खुद केजरीवाल ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए दी। आपको बता दें कि प्रशांत किशोर की कंपनी ने विभिन्न पार्टियों के साथ चुनावी रणनीति बनाने के लिए काम किया है।

इस मौके पर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्विटर के ही जरिए 'अबकी बार, 67 पार' का नारा भी दिया। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी ने 2015 के विधानसभा चुनावों में शानदार जीत दर्ज करते हुए दिल्ली की 70 में से कुल 67 सीटें जीतीं थीं। हालांकि 2014 के लोकसभा चुनावों की तरह ही 2019 के लोकसभा चुनावों में पार्टी का खाता नहीं खुला और सभी सातों सीटों पर एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी ने ही कब्जा जमाया था।


प्रशांत किशोर की कंपनी से हाथ मिलाने के बाद आम आदमी पार्टी दिल्ली के विधानसभा चुनावों में अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद कर रही होगी। पार्टी के सामने इस बार दिल्ली में कांग्रेस का उभार भी एक बड़ी चुनौती होगी, हालांकि AAP नेता संजय सिंह देश की 'ग्रैंड ओल्ड पार्टी' को मुकाबले में ही नहीं मानते। AAP का कहना है कि दिल्ली में उसकी लड़ाई भारतीय जनता पार्टी से है और कांग्रेस कहीं मुकाबले में भी नहीं है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Delhi Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024