1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020
  4. दिल्ली में BJP की हार, उद्धव ठाकरे ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, केजरीवाल को दी बधाई

दिल्ली में BJP की हार, उद्धव ठाकरे ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, केजरीवाल को दी बधाई

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 11, 2020 03:53 pm IST,  Updated : Feb 11, 2020 03:56 pm IST

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत पर अरविंद केजरीवाल को बधाई दी और साथ ही इशारे से पीएम मोदी पर निशाना भी साधा।

उद्धव ठाकरे ने साधा पीएम मोदी पर निशाना, केजरीवाल को दी बधाई- India TV Hindi
उद्धव ठाकरे ने साधा पीएम मोदी पर निशाना, केजरीवाल को दी बधाई Image Source : ANI (FILE PHOTO)

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत पर अरविंद केजरीवाल को बधाई दी और साथ ही इशारे से पीएम मोदी पर निशाना भी साधा। उद्धव ठाकरे ने कहा कि "मैं अरविंद केजरीवाल को दिल्ली विधानसभा चुनाव में AAP की जीत पर बधाई देता हूं।"

वहीं, पीएम मोदी का बिना नाम लिए उनपर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि "जनता ने दिखा दिया कि यह देश 'जन की बात' से चलेगा, 'मन की बात' से नहीं।" बता दें कि 'मन की बात' पीएम मोदी का मासिक रेडिया कार्यक्रम हैं, जिसमें वह जनता से संवाद करते हैं।

ठाकरे ने कहा कि "BJP ने अरविंद केजरीवाल को आतंकी कहा लेकिन उन्हें हरा नहीं पाई।" बता दें कि कभी एक सुर में बोलने वाली शिवसेना और भाजपा आज एक दूसरे के बड़े विरोधी है। दोनों पार्टियों के बीच महाराष्ट्र चुनाव के नतीजे आने के बाद से मुख्यमंत्री पद को लेकर विवाद खड़ा हुआ था, जो दोनों के अलग होने के साथ समाप्त हुआ।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा और शिवसेना ने मिलकर बहुमत हासिल किया था लेकिन सरकार बनाने के समय शिवसेना ने कांग्रेस और NCP से हाथ मिला लिया और भाजपा सत्ता से बाहर हो गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Delhi Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024