नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में विश्वासनगर विधानसभा सीट पर भाजपा के ओम प्रकाश शर्मा ने जीत दर्ज की है। भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी ओम प्रकाश शर्मा ने 16457 वोटों के अंतर से आम आदमी पार्टी प्रत्याशी दीपक सिंगला को हराया है। विश्वासनगर विधानसभा सीट पर कांग्रेस से गुरचरण सिंह मैदान में थे। 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी ओम प्रकाश शर्मा की जीत हुई थी।
Related Stories
दिल्ली के आधुनिक इलाकों में गिना जाने वाला यह क्षेत्र पूर्वी दिल्ली जिले का हिस्सा होने के साथ पूर्वी दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में भी शामिल है। इस क्षेत्र को 1993 में पहली बार विधानसभा क्षेत्र घोषित किया गया था। यहां के पहले चुनाव में भाजपा के मदन लाल गावा ने जीत हासिल की और विश्वासनगर विधानसभा के पहले विधायक होने का गौरव हासिल किया।
2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान विश्वासनगर विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी ओम प्रकाश शर्मा की जीत हुई थी और उन्हें कुल 58124 वोट मिले थे। उन्होंने आम आदमी पार्टी प्रत्याशी डॉ अतुल गुप्ता को हराया था जिन्हें 47966 वोट मिले थे।