1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. हरियाणा विधान सभा चुनाव 2019
  4. अस्वस्थ अमित शाह ने हरियाणा में रैलियों को नहीं किया संबोधित

अस्वस्थ अमित शाह ने हरियाणा में रैलियों को नहीं किया संबोधित

 Reported By: PTI
 Published : Oct 14, 2019 05:24 pm IST,  Updated : Oct 14, 2019 05:24 pm IST

केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को सोमवार को हरियाणा में तीन चुनावी रैलियों को संबोधित करना था लेकिन पार्टी के एक नेता के मुताबिक वह अस्वस्थ हैं और सभाओं में शामिल नहीं हो सके।

Amit Shah- India TV Hindi
Amit Shah

चंडीगढ़: केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को सोमवार को हरियाणा में तीन चुनावी रैलियों को संबोधित करना था लेकिन पार्टी के एक नेता के मुताबिक वह अस्वस्थ हैं और सभाओं में शामिल नहीं हो सके। हरियाणा में 21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार अंतिम चरण में है। शाह को सोमवार को फतेहाबाद के टोहाना, सिरसा के ऐलनाबाद और हिसार के नारनौंद में सभाओं को संबोधित करना था।

सिरसा से भाजपा की लोकसभा सदस्य सुनीता दुग्गल ने बताया, ‘‘अमित शाह जी अस्वस्थ हैं और किसी भी रैली को संबोधित नहीं कर पाएंगे।’’ उन्होंने कहा कि शाह की अनुपस्थिति में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर समेत अन्य भाजपा नेताओं ने टोहाना तथा ऐलनाबाद में रैलियों को संबोधित किया।

दुग्गल ने कहा कि शाम को नारनौंद में होने वाली रैली को भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे। टोहाना और नारनौंद से क्रमश: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला और प्रदेश सरकार के मंत्री कैप्टन अभिमन्यु विधायक हैं, वहीं ऐलनाबाद से इनेलो के वरिष्ठ नेता अभय सिंह चौटाला विधायक हैं। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि हरियाणा में शाह की 16 अक्टूबर को होने वाली रैलियों के लिए तैयारियां चल रही हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Haryana Vidhan Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024