Bhadkhal Vidhan Sabha chunav Results: हरियाणा की बड़खल विधानसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार सीमा त्रिखा ने जीत दर्ज की है जबकि कांग्रेस के विजय प्रताप सिंह 2545 वोटों से हार गए हैं।
Related Stories
बता दें कि यहां जेजेपी के टिकट पर इस्लामुद्दीन किस्मत आजमा रहे थे। 2014 में बड़खल विधानसभा सीट पर बीजेपी की सीमा त्रिखा ने 70,218 वोट प्राप्त कर भारी जीत हासिल की थी। उन्होंने अपने प्रतिदंवदी उम्मीदवार कांग्रेस पार्टी के महेंद्र प्रताप सिंह को 36,609 वोटों से हराया था। महेंद्र प्रताप सिंह को कुल 33, 609 वोट मिले थे। वहीं बीएसपी के धर्मवीर भड़ाना 16,949 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।