1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. हरियाणा विधान सभा चुनाव 2019
  4. Punahana Vidhan Sabha chunav Results: कांग्रेस के मो. इलियास जीते, दूसरे नंबर पर रहा निर्दलीय प्रत्याशी

Punahana Vidhan Sabha chunav Results: कांग्रेस के मो. इलियास जीते, दूसरे नंबर पर रहा निर्दलीय प्रत्याशी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 24, 2019 07:01 am IST,  Updated : Oct 24, 2019 08:58 pm IST

हरियाणा की पुनहाना विधानसभा सीट नुंह जिले के अंतर्गत आती है। इस विधानसभा सीट पर कांग्रेस के मोहम्मद इलियास खान ने जीत दर्ज की।

Punhana assembly election results- India TV Hindi
Punhana assembly election results Image Source : INDIA TV

Punhana Vidhan Sabha chunav Results: हरियाणा की पुनहाना विधानसभा सीट नुंह जिले के अंतर्गत आती है। इस विधानसभा सीट पर कांग्रेस के मोहम्मद इलियास खान ने जीत दर्ज की, उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी रहीस खान को 816 वोटों से मात दी। यहां भाजपा की नौक्षम चौधरी तीसरे नंबर पर रहीं, उन्हें 21387 वोट मिले।

बता दें कि 2014 में पुनहाना विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार रहीस खान ने 3141 वोटों से जीत हासिल की थी। रहीस खान को कुल 34,281 वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंदी उम्मीदवार आईएनएलडी के मोहम्मद इलियास को 31,140 वोट मिले। वहीं बीजेपी उम्मीदवार इकबाल तीसरे स्थान पर रहे थे और उन्हें कुल 25,131 वोट मिले थे। इसबार बीजेपी ने युवा उम्मीदवार नौक्षम चौधरी को चुनाव मैदान में उतारकर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Haryana Vidhan Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024