1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. झारखण्ड विधान सभा चुनाव 2019
  4. गोड्डा विधानसभा चुनाव 2019: 20 दिसंबर को होगा मतदान, पिछली बार BJP को मिली थी जीत

गोड्डा विधानसभा चुनाव 2019: 20 दिसंबर को होगा मतदान, पिछली बार BJP को मिली थी जीत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 20, 2019 08:09 am IST,  Updated : Nov 20, 2019 08:09 am IST

झारखंड की गोड्डा विधानसभा सीट पर 20 दिसंबर को मतदान होने जा रहा है। झारखंड विधानसभा चुनाव के पांचवे चरण में जिन 16 सीटों पर मतदान होगा उनमें गोड्डा सीट भी शामिल है। 

Godda Assembly Election 2019 BJP Congress JMM- India TV Hindi
Godda Assembly Election 2019 BJP Congress JMM

रांची: झारखंड की गोड्डा विधानसभा सीट पर 20 दिसंबर को मतदान होने जा रहा है। झारखंड विधानसभा चुनाव के पांचवे चरण में जिन 16 सीटों पर मतदान होगा उनमें गोड्डा सीट भी शामिल है। इस सीट पर हुए पिछले विधानसभा चुनावों पर नजर डालें तो यहां से मोदी लहर में बीजेपी के रघुनंदन मंडल ने जीत हासिल की और विधायक बने। 2016 में हुए उपचुनाव में इस सीट से बीजेपी के अमित कुमार मंडल विधायक चुने गए।

Related Stories

इस बार देखना होगा कि गोड्डा विधानसभा सीट पर कौन बाजी मारता है? 23 दिसंबर को अन्य सभी विधानसभा सीटों के साथ गोड्डा विधानसभा का परिणाम भी घोषित हो जाएगा। 2014 में हुए विधानसभा चुनावों का परिणाम भी 23 दिसंबर 2014 को ही घोषित हुआ था।

2014 के झारखंड विधानसभा चुनाव में गोड्डा विधानसभा सीट से बीजेपी के रघुनंदन मंडल ने जीत दर्ज की थी। उन्हें कुल 87158 वोट पड़े थे। वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंदी राजद के संजय प्रसाद यादव को 52672 मत पड़े थे। इससे पहले हुए दो चुनावों 2005 में यहां से पहली बार बीजेपी के मनोहर कुमार टेकरीवाल विधायक चुने गए थे। इसके बाद 2009 के चुनाव में राजद के संजय प्रसाद यादव को जनता ने विधायक बनाया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024