रांची: झारखंड की पोड़ैयाहाट विधानसभा सीट पर 20 दिसंबर को मतदान होने जा रहा है। झारखंड विधानसभा चुनाव के पांचवे चरण में जिन 16 सीटों पर मतदान होगा उनमें पोड़ैयाहाट सीट भी शामिल है। इस सीट पर हुए पिछले विधानसभा चुनावों पर नजर डालें तो यहां से झारखंड विकास मोर्चा प्रजातांत्रिक नेता प्रदीप यादव ने बीजेपी के देवेन्द्रनाथ सिंह को हराया। इस बार देखना होगा कि पोड़ैयाहाट विधानसभा सीट पर कौन बाजी मारता है? 23 दिसंबर को अन्य सभी विधानसभा सीटों के साथ पोड़ैयाहाट विधानसभा का परिणाम भी घोषित हो जाएगा। 2014 में हुए विधानसभा चुनावों का परिणाम भी 23 दिसंबर 2014 को ही घोषित हुआ था।
Related Stories
2014 के झारखंड विधानसभा चुनाव में पोड़ैयाहाट विधानसभा सीट से झारखंड विकास मोर्चा प्रजातांत्रिक के नेता प्रदीप यादव ने जीत दर्ज की थी। उन्हें कुल 64036 वोट पड़े थे। वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंदी बीजेपी के देवेन्द्रनाथ सिंह को 52878 मत पड़े थे। इससे पहले हुए दो चुनावों 2005 में यहां से बीजेपी प्रदीप यादव ने जीत हासिल की और जेएमएम के तत्कालीन विधायक प्रशांत कुमार को हराया। 2009 के चुनाव में यहां से प्रदीप यादव फिर से विधायक चुने गए, लेकिन इस बार वह झारखंड विकास मोर्चा के टिकट पर चुनाव लड़े थे।