1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. झारखण्ड विधान सभा चुनाव 2019
  4. Jharkhand Mahagama Vidhan Sabha Chunav result 2019: महगामा सीट पर BJP के अशोक कुमार आगे

Jharkhand Mahagama Vidhan Sabha Chunav result 2019: महगामा सीट पर BJP के अशोक कुमार आगे

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 23, 2019 09:08 am IST,  Updated : Dec 23, 2019 02:04 pm IST

झारखंड विधानसभा के लिए हुए चुनावों की वोटों की गिनती जारी है। राज्य की महगामा विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार आगे चल रहे हैं जबकि कांग्रेस उम्मीदवार दीपिका पांडेय सिंह पीछे चल रही हैं।

Jharkhand Election Results- India TV Hindi
Jharkhand Election Results

Jharkhand Mahagama Vidhan Sabha Chunav result 2019: झारखंड विधानसभा के लिए हुए चुनावों की वोटों की गिनती जारी है। राज्य की महगामा विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।

Related Stories

चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, दोपहर 2 बजकर 3 मिनट तक भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार 18332 वोटों के साथ सबसे आगे चल रहे हैं जबकि कांग्रेस उम्मीदवार दीपिका पांडेय सिंह 14976 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर चल रही हैं।

चुनाव में भाजपा के मुकाबले झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल ने संयुक्त प्रत्याशी उतारे हैं। भाजपा ने इस बार अपने प्रत्याशी अशोक कुमार को मैदान में उतारा है जबकि कांग्रेस ने दीपिका पांडेय सिंह पर दांव खेला है।

2014 के झारखंड विधानसभा चुनाव में महागामा विधानसभा सीट से भाजपा के अशोक कुमार ने जीत दर्ज की थी। उन्हें कुल 70635 वोट पड़े थे। वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंदी झारखण्ड विकास मोर्चा-प्रजातांत्रिक के शाहिद इकबाल को 39075 मत पड़े थे। 

इससे पहले हुए दो चुनावों 2005 में यहां से भाजपा के अशोक कुमार ने जीत हासिल की। उन्‍होंने राजद के अताउर रहमान सिद्दीकी को हराया और विधायक बने। 2009 के चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस ने कब्‍जा किया। कांग्रेस नेता राजेश रंजन ने भाजपा के तत्‍कालीन विधायक अशोक कुमार को हराया और विधायक बने।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024