1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018
  4. BJP उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट 11 अप्रैल को हो सकती है जारी: येदियुरप्पा

BJP उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट 11 अप्रैल को हो सकती है जारी: येदियुरप्पा

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Apr 09, 2018 09:43 pm IST,  Updated : Apr 09, 2018 09:43 pm IST

पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि वह 19 अप्रैल को शिवमोगा जिले के शिकारीपुरा से अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे...

bs yeddyurappa- India TV Hindi
bs yeddyurappa

बेंगलुरु: भाजपा की कर्नाटक इकाई के प्रमुख बी. एस. येदियुरप्पा ने आज कहा कि राज्य में 12 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवारों की दूसरी सूची की घोषणा 11 अप्रैल को किए जाने की संभावना है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि वह 19 अप्रैल को शिवमोगा जिले के शिकारीपुरा से अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। उन्होंने यहां संवाददाताओं को बताया, ‘‘ हमने कल रात 72 उम्मीदवारों की सूची की घोषणा की, परसों 65-70 उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी जाएगी। उसके बाद शेष उम्मीदवारों की सूची भी जारी कर दी जाएगी।

भाजपा ने कल रात अपने 72 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की, जिसमें येदियुरप्पा और जगदीश शेट्टार और के एस ईश्वरप्पा जैसे दिग्गज नेताओं के नाम शामिल थे। ये तीनों क्रमश शिकारीपुरा, हुबली धारवाड़ सेंट्रल और शिवमोगा विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ेंगे।

भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव में येदियुरप्पा को अपनी तरफ से मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया है। भाजपा ने 224 में से 150 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज कर पांच साल बाद फिर से सत्ता में वापसी का लक्ष्य रखा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Karnataka Assembly Election 2018 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024