1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. वोटिंग लाइन में खड़े 95 वर्षीय बुजुर्ग की मृत्यु, ओडिशा के गंजम की घटना

वोटिंग लाइन में खड़े 95 वर्षीय बुजुर्ग की मृत्यु, ओडिशा के गंजम की घटना

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 18, 2019 03:41 pm IST,  Updated : Apr 18, 2019 04:17 pm IST

बुजुर्ग वोटिंग लाइन में खड़े होकर वोट डालने की अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे जहां जिस वजह से बुजुर्ग चक्कर खाकर नीचे गिर गए और वहां से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया

95 year old man died while waiting for his turn to vote in Odisha- India TV Hindi
95 year old man died while waiting for his turn to vote in Odisha Image Source : प्रतीकात्मक तस्वीर

भुवनेश्वर। वोट देने के लिए लाइन में खड़े 95 वर्षीय बुजुर्ग की मृत्यु का दुखद समाचार सामने आया है। ओडिशा के गंजम में स्थित एक पोलिंग बूथ में यह दुखद घटना घटी है। बुजुर्ग वोटिंग लाइन में खड़े होकर वोट डालने की अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे जहां जिस वजह से बुजुर्ग चक्कर खाकर नीचे गिर गए और वहां से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस बीच देशभर में 11 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 95 लोकसभा सीटों के लिए मतदान जारी है। दोपहर 3 बजे तक दूसरे चरण की कुल वोटिंग 50 प्रतिशत को पार कर चुकी है। चुनाव आयोग के मुताबिक 3 बजे तक पश्चिम बंगाल में 65 प्रतिशत, मणिपुर में 68.94 प्रतिशत, असम में 60.89 प्रतिशत, छत्तीसगढ़ में 59.83 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश में 50.12 प्रतिशत, तमिलनाडू में 51.75 प्रतिशत, महाराष्ट्र में 44.66 प्रतिशत, ओडिशा में 45 प्रतिशत और कर्नाटक में 49.20 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई है। 

Voting Percentage for 2nd Phase till 3PM
Image Source : INDIA TVVoting Percentage for 2nd Phase till 3PM

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024