1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. AAP ने कांग्रेस के घोषणा पत्र पर उठाए सवाल, कहा- पूर्ण राज्य की मांग पर दिल्ली के साथ किया सौतेला व्यवहार

AAP ने कांग्रेस के घोषणा पत्र पर उठाए सवाल, कहा- पूर्ण राज्य की मांग पर दिल्ली के साथ किया सौतेला व्यवहार

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 02, 2019 10:18 pm IST,  Updated : Apr 02, 2019 10:18 pm IST

आप ने कांग्रेस के घोषणा पत्र में दिल्ली के पूर्ण राज्य की मांग पर सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा की तर्ज पर कांग्रेस ने भी दिल्ली की जनता के साथ धोखा किया है।

Gopal Rai (File Photo)- India TV Hindi
Gopal Rai (File Photo)

नई दिल्ली: आप ने कांग्रेस के घोषणा पत्र में दिल्ली के पूर्ण राज्य की मांग पर सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा की तर्ज पर कांग्रेस ने भी दिल्ली की जनता के साथ धोखा किया है। आप की दिल्ली इकाई के संयोजक गोपाल राय ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने घोषणा पत्र में दिल्ली की जनता के साथ सौतेला रवैया अपनाते हुए पुदुचेरी के लिए तो पूर्ण राज्य का दर्जा देने की बात कही है, लेकिन दिल्ली की मांग से खुद को दूर कर लिया।

गोपाल राय ने कहा, ‘‘पूर्व में कांग्रेस के नेताओं ने समय-समय पर दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने की बात कही है। जनवरी 2015 में दिल्ली विधानसभा चुनाव के समय भी कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में दिल्ली के लिए पूर्ण राज्य की बात कही थी।’’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र से दिल्ली के लिए पूर्ण राज्य का मुद्दा हटाना दिल्ली वालों के लिए दुख और आश्चर्य की बात है। 

उन्होंने कांग्रेस से पूछा कि वह दिल्ली की जनता का साथ देने के बजाय पूर्ण राज्य के मुद्दे से भाग क्यों रही है? राय ने कांग्रेस से अपील की है कि पार्टी अपने इस घोषणा पत्र पर पुनर्विचार कर पुदुचेरी की तर्ज पर दिल्ली के लिये भी पूर्ण राज्य की मांग को अपने घोषणा पत्र का हिस्सा बनाए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024