1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. एससी वोटों में सेंधमारी के लिए भाजपा ने भीम आर्मी चीफ को चुनाव में खड़ा कराया: मायावती

एससी वोटों में सेंधमारी के लिए भाजपा ने भीम आर्मी चीफ को चुनाव में खड़ा कराया: मायावती

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 31, 2019 03:37 pm IST,  Updated : Mar 31, 2019 03:37 pm IST

मायावती ने भाजपा पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उम्मीदवारी वाले वाराणसी लोकसभा क्षेत्र में दलित वोटों में बंटवारा कराकर लाभ लेने के लिए भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर को चुनाव लड़ाने का आरोप लगाते हुए मतदाताओं से अपील की कि वह ऐसे झांसे में ना आएं।

Mayawati- India TV Hindi
Mayawati

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (BSP) अध्यक्ष मायावती ने भाजपा पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उम्मीदवारी वाले वाराणसी लोकसभा क्षेत्र में दलित वोटों में बंटवारा कराकर लाभ लेने के लिए भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर को चुनाव लड़ाने का आरोप लगाते हुए रविवार को मतदाताओं से अपील की कि वह ऐसे झांसे में ना आएं।

मायावती ने यहां एक बयान में कहा कि भाजपा खासकर दलितों के वोट बांटकर, खुद को फायदा पहुंचाने के लिए ही भीम आर्मी के संचालक चन्द्रशेखर को वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़वा रही है ताकि बसपा का दलित वोट बंट जाए। उन्होंने मतदाताओं का आह्वान किया कि ख़ासकर दलित वर्ग के लोग भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए चुनाव मैदान में उतारे गए व्यक्ति को अपना वोट देकर उसे ख़राब ना करें।

बसपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि भीम आर्मी का गठन भाजपा ने ही कराया है। भाजपा ने ही साजिश के तहत सहारनपुर ज़िले में शब्बीरपुर काण्ड कराया। इसका खुलासा होने पर उसे जेल भेजा गया लेकिन चुनाव नज़दीक आते ही भाजपा ने ही उसे जेल से बाहर निकाल लिया।

मालूम हो कि अप्रैल-मई 2017 में सहारनपुर के शब्बीरपुर में हुई जातीय हिंसा के मामले में आरोपी भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर वाराणसी से चुनाव लड़ रहे हैं। सपा-बसपा-रालोद महागठबंधन के तहत यह सीट सपा के खाते में आई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024