1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. सात साल में अमित शाह की संपत्ति तीन गुना बढ़कर 38.81 करोड़ रुपये हुई

सात साल में अमित शाह की संपत्ति तीन गुना बढ़कर 38.81 करोड़ रुपये हुई

 Reported By: PTI
 Published : Mar 30, 2019 11:31 pm IST,  Updated : Mar 30, 2019 11:31 pm IST

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को गांधीनगर लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल किया। शाह के हलफनामे से पता चलता है कि उनकी संपत्ति पिछले सात साल में तीन गुना बढ़ी है।

amit shah- India TV Hindi
amit shah

गांधीनगर: भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को गांधीनगर लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल किया। शाह के हलफनामे से पता चलता है कि उनकी संपत्ति पिछले सात साल में तीन गुना बढ़ी है।

हलफनामे के मुताबिक, शाह और उनकी पत्नी की चल और अचल संपत्ति 2012 के 11.79 करोड़ रूपये से बढ़कर 38.81 करोड़ रुपये हो गई है। इसके अनुसार, 38.81 करोड़ रूपये की संपत्ति में 23.45 करोड़ रुपये की विरासत में मिली संपत्ति, चल और अचल संपत्ति भी शामिल है।

नामांकन दाखिल करते समय शाह के पास 20,633 रुपये नकदी थे, जबकि उनकी पत्नी के पास 72,578 रुपये थे। हलफनामे के मुताबिक, शाह और उनकी पत्नी के कई बैंक बचत खाते में 27.80 लाख रुपये थे और 9.80 लाख रुपये के फिक्सड डिपॉजिट हैं।

शाह और उनकी पत्नी की आमदनी उनकी नई आयकर विवरणी (आईटीआर) के मुताबिक 2.84 करोड़ रुपये है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024